फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chaitra navratri 2022 Donations of over Rs 57 lakh were offered by devotees at jwalamukhi temple kangra himachal pradesh

ज्वालामुखी: सप्तमी तक 57 लाख रुपये चढ़ावा, सवा लाख ने किए माता के दर्शन

Mon, 11 Apr 2022 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर विभू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विभू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Apr 2022 11:26 AM IST
सार

ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर सप्तमी तक 57 लाख 73 हजार 952 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा। 22 ग्राम सोना और 4 किलो 299 ग्राम चांदी भी मां के चरणों में अर्पित की गई।

विज्ञापन
chaitra navratri 2022 Donations of over Rs 57 lakh were offered by devotees at jwalamukhi temple kangra himachal pradesh
माता ज्वालाजी के दर्शन करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में इस बार चैत्र नवरात्रों का शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। इस बार कोरोना का खौफ खत्म होने के कारण ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर सप्तमी तक 57 लाख 73 हजार 952 रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा। 22 ग्राम सोना और 4 किलो 299 ग्राम चांदी भी मां के चरणों में अर्पित की गई। एक लाख 28 हजार 293 श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन


2021 के चैत्र नवरात्रों में 10 दिन में केवल 34 लाख 46 हजार 120 रुपये का चढ़ावा ही चढ़ा था। 62 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 2 किलो 598 ग्राम चांदी चढ़ाई गई थी। 26 हजार श्रद्धालु ही पंजीकरण करवाकर माता ज्वालाजी के दर्शन कर पाए थे। 2020 में कोरोना के कारण चैत्र नवरात्रे नहीं हो पाए। इसके अलावा 2019 में चैत्र नवरात्रों में 70 लाख और 2018 में 61 लाख रुपये श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए थे।
विज्ञापन


दो वर्षों बाद ज्वालामुखी में चैत्र नवरात्र पर अच्छा चढ़ावा देखने को मिला और अभी तीन दिन की गणना बाकी है। मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बेहतर सुविधाओं के कारण श्रद्धालु दर्शन शांतिपूर्वक कर पाए हैं और माता के चरणों में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस नवरात्र  कितना रहा चढ़ावा 
नवरात्र       नकदी         श्रद्धालु
पहला       1166773    24800
दूसरा       966887      32800
तीसरा      636592      12000
चौथा       708197      15900
पांचवा    507431        12000
छठा       608870        10140
सातवां    1179202      20653

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed