फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chairman of boards will not give costly gifts to minister at deepawali.

मंत्री जी को इस दीपावली नहीं दे पाएंगे महंगे गिफ्ट

Sat, 17 Oct 2015 10:11 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
chairman of boards will not give costly gifts to minister at deepawali.

इस दीपावली हिमाचल के मंत्रियों और नेताओं को महंगे गिफ्ट नहीं मिल पाएंगे। दीपावली पर प्रदेश के निगमों और बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एमडी मंत्रियों तथा अफसरों को मंहगे गिफ्ट नहीं दे सकेंगे। वित्त विभाग ने सरकारी खजाने से महंगे गिफ्ट खरीदने पर रोक लगा दी है। यह निर्णय निगमों और बोर्डों के घाटे में चलने के कारण लिया गया है।

विज्ञापन


आदेशों में निगम-बोर्ड को अपनी-अपनी हैसियत के हिसाब से गिफ्ट खरीदने के बात कही गई है। वित्त विभाग का तर्क है कि हिमाचल में 50 से अधिक निगम और बोर्ड घाटे में चल रहे हैं, ऐसे में महंगे गिफ्ट खरीदने का कोई मतलब नहीं बनता। दिवाली में अभी एक माह शेष है।
विज्ञापन

अपने पैसे से दें गिफ्ट

chairman of boards will not give costly gifts to minister at deepawali.

निगम और बोर्ड 20 दिन पहले गिफ्ट खरीदने के आर्डर जारी कर देते हैं। इसके चलते वित्त विभाग ने पहले ही निगम और बोर्ड को यह हिदायत दी है। सूत्रों का कहना है कि अगर निगम और बोर्ड का चेयरमैन या वाइस चेयरमैन मंत्रियों या फिर अधिकारियों को महंगे गिफ्ट देने का शौक रखता है तो वह अपने पैसे से भी गिफ्ट खरीद सकता है।

निगम और बोर्ड घाटे में हैं, ऐसे में सरकारी खजाने से महंगे गिफ्ट खरीदकर मंत्रियों और अधिकारियों को खुश करना ठीक नहीं होगा। बीते वर्ष निगम और बोर्ड ने दिवाली पर्व पर गिफ्ट पर करोड़ों खर्च कर दिए थे। मंत्रियों, अफसरों और विभागों के एचओडी को भी हजारों रुपये के गिफ्ट दिए थे। लेकिन, इस बार निगम और बोर्ड के एमडी महंगी गिफ्ट नहीं खरीद सकेंगे।

हिमाचल में निगम और बोर्ड के अलावा अन्य विभागों के एचओडी को निर्देश दिए गए हैं कि वह महंगी गिफ्ट न खरीदें। बोर्ड और निगम अपनी हैसियत के हिसाब गिफ्टों की खरीदारी करें। अगर निगम और बोर्ड घाटे में है तो महंगे गिफ्ट देने का कोई मतलब नहीं बनता।-श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed