{"_id":"67bde23832c849c87503403f","slug":"chail-chowk-reached-shimla-and-peas-of-sundernagar-shimla-news-c-19-sml1001-492574-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला पहुंचे चैलचौक \nऔर सुंदरनगर के मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला पहुंचे चैलचौक और सुंदरनगर के मटर
विज्ञापन
लोअर बाजार मंडी में 32 रुपये किलो बिके
शोघी और टुटू से भी फसल लेकर आए हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की लोअर बाजार सब्जी मंडी में पहाड़ी मटर की नई फसल पहुंचना शुरू हो गई है। मंडी में मंगलवार को करीब 40 बोरी हरे मटर की खेप पहुंची। इसके किसानों को 30 से 32 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले।
इससे पहले सब्जी मंडी में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से हरा मटर पहुंच रहा था। अब चैलचौक, सुंदरनगर, शोघी और टुटू से लोअर बाजार मंडी में मटर पहुंचना शुरू हो गई है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार पहाड़ी गुणवत्ता में काफी बेहतर माना जाता है। स्थानीय मटर के पहुंचने से बाहरी राज्यों का मटर 10 से 20 रुपये प्रति किलो सस्ता हो गया है। पहाड़ी मटर जहां रिटेल में यह मटर 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, वहीं बाहरी राज्यों का मटर 30 से 40 रुपये में बिक रहा है। तीन महीनों से लगातार सूखे के चलते किसानों की अधिकतर फसलें खराब हुई हैं। बारिश न होने से मटर की फसल भी ज्यादा अच्छी नहीं है। इससे किसानों को उम्मीद है कि फसल का सही दाम मंडी में मिलेगा। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि लोअर बाजार मंडी में स्थानीय क्षेत्रों से मटर की नई फसल पहुंचना शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में सप्लाई और बढ़ेगी।