{"_id":"663b3fc32c93db14a107cb88","slug":"ceo-releases-cycling-t-shirt-containing-message-for-voters-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करने के संदेश वाली साइकिलिंग टी-शर्ट की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करने के संदेश वाली साइकिलिंग टी-शर्ट की जारी
Wed, 08 May 2024 02:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2024 02:35 PM IST
सार
राज्य के चुनाव आइकन जसप्रीत पॉल को मतदाता जागरूकता फैलाने और राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपनी टीम के साथ साइकिल अभियानों और रैलियों के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान करने के संदेश वाली साइकिलिंग टी-शर्ट की जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने बुवार को मतदान करने के संदेश वाली साइकिलिंग टी-शर्ट जारी की। राज्य के चुनाव आइकन जसप्रीत पॉल को मतदाता जागरूकता फैलाने और राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपनी टीम के साथ साइकिल अभियानों और रैलियों के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम सौंपा गया है। इसमें लाहौल-स्पीति जिले के स्थित दुनिया का सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग गांव (15,256 फीट) भी शामिल है।
विज्ञापन
जसप्रीत पॉल एक साइकिलिस्ट और मंडी के एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं। चुनाव कार्यालय ने युवाओं को मताधिकार के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने और लोकतंत्र के महाउत्सव में मतदाताओं को उनके वोट के मूल्य के बारे में जागरूक करने के लिए 8 अप्रैल को जसप्रीत पॉल को राज्य चुनाव आइकन घोषित किया था। इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ दलीप नेगी, नीलम दुल्टा और ओएसडी स्वीप नीरज शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन