फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   centre grant 135 crore rupee to Himachal under 14th finance commission

हिमाचल की पंचायतों में अब रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य

Wed, 12 Oct 2016 10:13 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Oct 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
centre grant 135 crore rupee to Himachal under 14th finance commission

हिमाचल की 3226 पंचायतों में अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। केंद्र सरकार ने 14वें वित्तायोग में हिमाचल सरकार को 135 करोड़, 28 लाख की तीसरी किस्त जारी कर दी है। सरकार ने पंचायतों को जिलावार राशि का आवंटन कर दिया है। कांगड़ा जिले को सर्वाधिक 28 करोड़, 76 लाख 87 हजार 833 रुपये जारी किए हैं। 

विज्ञापन


किन्नौर जिले को सबसे कम 3 करोड़ 28 लाख 23 हजार 586 रुपये की राशि दी गई है। जिला मुख्यालयों से अब यह राशि पंचायतों को जारी होगी। पंचायतीराज विभाग के निदेशक आर सेलवम ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले केंद्र सरकार ने हिमाचल को दो किस्तें जारी की थीं। 
विज्ञापन


पहली किस्त में प्रदेश को 97.95 करोड़, जबकि दूसरी किस्त में 97.69 करोड़ जारी किए थे। केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक इस पैसे को रास्तों के निर्माण, वर्षाशालिका, श्मशानघाट, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइटें, नालियों के निर्माण, सड़क, रास्तों में रेलिंग, डंगों के निर्माण और पैरापिट आदि कार्यों में खर्चा जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी शेल्फों को एक साथ दी मंजूरी
प्रदेश सरकार ने पंचायतों की सभी शेल्फों को एक साथ मंजूरी दे दी है। पहले ये शेल्फें बीडीओ और जिला वित्त कमेटी के पास फंसी थीं। औपचारिकताएं पूरी न होने से इन्हें स्वीकृति नहीं मिल रही थी। सोलन जिले को छोड़कर अन्य जिलों की पंचायतें इसी फेर में फंसी थीं। 


किस जिले को कितनी राशि (करोड़ों में) 
बिलासपुर - 7, 38, 49,267, चंबा - 11, 24,15,918, हमीरपुर- 8,69,65,353, कुल्लू - 9,31,41,259, कांगड़ा - 28,76,87,833, मंडी - 19,21, 09,818, शिमला - 13, 58,53,637, सिरमौर - 9,95,17,222, सोलन - 9,94,67,679, ऊना - 9,77,95,845, किन्नौर - 3,28,23,586 और लाहौल-स्पीति - 4,10,83,583 करोड़ की राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed