{"_id":"58d3ce634f1c1ba06e1a327b","slug":"centre-govt-and-world-bank-nod-for-forestry-project-in-una-himachal-worth-665-crore-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के लिए 665 करोड़ का वानिकी प्रोजेक्ट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के लिए 665 करोड़ का वानिकी प्रोजेक्ट मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 23 Mar 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लिए 665 करोड़ रुपये का वानिकी प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। इस प्रोजेक्ट से प्रदेश के उन क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाएगा, जहां जंगलों का दायरा सिमटता जा रहा है। ऊना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के आर्थिक विभागों के मंत्रालय और वर्ल्ड बैंक की ओर से प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है, जिसका मुख्यालय ऊना में होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ल्ड बैंक का एक उच्च स्तरीय दल 24 से 30 अप्रैल तक इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा तय करने के लिए यहां का दौरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश में वानिकी और लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
नए वानिकी प्रोजेक्ट के लिए प्रथम चरण में चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अतिरिक्त प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट ऑफिसर, डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर, सहायक परियोजना अधिकारी सहित 25 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती होगी। इस प्रोजेक्ट में प्रथम चरण में 3 विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि ऊना जिला में इससे पहले भी 3 वानिकी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो चुके हैं। इनमें कंडी प्रोजेक्ट, मिड हिमालयन वाटर शेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और नदी एकीकृत जलागम प्रबंधन परियोजना शामिल है। कुल 922 करोड़ की स्वां तटीकरण योजना के
बाद यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जिला के लोगों की आर्थिकी में बदलाव लाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट ऊना जिला के लिए भी एक बड़ा तोहफा साबित होगा। इस प्रोजेक्ट की केंद्र सरकार से पैरवी करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया।