फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central Zoo Authority has given prior approval to set up a big zoo in Himachal

Central Zoo Authority: हिमाचल के बनखंडी में चिड़ियाघर बनाने के लिए केंद्र की प्रारंभिक स्वीकृति

Thu, 27 Jul 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा के बनखंडी में बड़े चिड़ियाघर की स्थापना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति से सरकार की इस परियोजना को मूर्तरूप प्रदान करने में बल मिलेगा।

विज्ञापन
Central Zoo Authority has given prior approval to set up a big zoo in Himachal
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बनखंडी में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसे लेकर प्रारंभिक स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि इस चिड़ियाघर में प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्य जीवों को रखा जाएगा। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन जिला बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम होगा।

विज्ञापन


यह चिड़ियाघर 250 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 60 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। राज्य सरकार के वन विभाग ने बनखंडी में 192 हेक्टेयर जमीन का चयन भी कर लिया है। कांगड़ा, चिंतपूूर्णी, ज्वालामुखी सहित पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज आने वाले पर्यटकों के लिए यह चिड़ियाघर आकर्षण का केंद्र होगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि बड़ा चिड़ियाघर स्थापित होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए वन्य जीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहार और पारिस्थितिक महत्त्व की समझ विकसित करने के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह चिड़ियाघर वन्य जीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक करेगा। प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने जून में 108वीं तकनीकी समिति की बैठक के दौरान गहन चर्चा करने के बाद इस प्रारंभिक स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed