{"_id":"5ccb29b9bdec220729254fdc","slug":"central-university-vc-reply-to-ec-on-pm-modi-books-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक विमोचन मामले में केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी ने आयोग को दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक विमोचन मामले में केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी ने आयोग को दिया जवाब
Fri, 03 May 2019 11:32 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में लगे पुस्तक मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक का विमोचन कर मुश्किलों में घिरे केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने चुनाव आयोग को नोटिस का जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
नोटिस के जवाब में अग्निहोत्री ने आचार संहिता उल्लंघन से इंकार कर दिया है। जवाब में कहा है कि यह किताब किसी नेता विशेष की बायोपिक नहीं है। इस किताब में राजनीतिक परिदृश्य को बयां किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही देश की समस्याओं व राजनीतिक घटनाक्रमों की गहनता से अध्ययन करने के साथ साथ पिछले 15 साल के लेखों का संकलन किया गया है। वहीं, किताब के मुख्य पृष्ठ को लेकर वीसी ने स्पष्ट किया है कि कवर का डिजाइन करने का विशेषाधिकार प्रकाशक के पास है।
विज्ञापन
अग्निहोत्री के जवाब के बाद मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने किताब की एक प्रति और नोटिस के जवाब को चुनाव आयोग को भेज दिया है। अब चुनाव आयोग को जवाब पर फैसला लेना है।
बता दें कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी ने मोदी के पोस्टर वाली किताब ‘भारत बोध का संघर्ष 2019 का महासमर’ का विमोचन किया।
अमर उजाला में चुनाव आचार संहिता के बीच पुस्तक के विमोचन की खबर छपने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मामले में रिपोर्ट तलब की थी।