फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central university Dharamshala implemented reservation roster For the first time

गरीब सवर्ण आरक्षण: 1.25 अंक पाने वाले को भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला

Sat, 08 Jun 2019 10:12 AM IST
Krishan Singh राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
central university Dharamshala implemented reservation roster For the first time

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में पहली बार आर्थिक आधार पर आरक्षण रोस्टर लागू हो गया है। सीयू ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची जारी कर दी है। इसमें गरीब सवर्णों के सौ में से अगर एक से लेकर 10 तक अंक भी आए हैं तो भी उन्हें एडमिशन मिलेगा। मेरिट के आधार पर 1.25 अंक लेने वाला विद्यार्थी बॉटनी में एमएससी करेगा जबकि दस अंक लेने वाला अंग्रेजी में एमए करेगा।

विज्ञापन


समाज शास्त्र में 1.25 अंक हासिल करने वाले एससी वर्ग और 2.50 अंक हासिल करने वाले ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को प्रवेश मिलेगा। सोशल वर्क में ओबीसी के 4.50 अंक हासिल करने वाले का नाम भी मेरिट में शामिल है। प्रवेश परीक्षा में सीयू ने नेगेटिव मार्किगिं भी की है। जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और एमबीए टीटी की मेरिट हाई गई है, जिस कारण सैकड़ों अभ्यर्थी सीयू में प्रवेश से वंचित रहेंगे।

विज्ञापन

किस विषय में कितने प्रतिशत अंक वालों को प्रवेश

केमिस्ट्री में सामान्य वर्ग के 100 में से 40.25 अंक लेने वाले को दाखिला मिलेगा जबकि एससी में 35.75, एसटी में 34.25, ओबीसी में 21.25 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक आधार पर पिछड़े) वर्ग में 30 अंक लेने वाले का नाम मेरिट सूची में शामिल हैं। इसके अलावा बॉटनी में सामान्य वर्ग 27.5, एससी 23.75, एसटी 19.25, ओबीसी में 18, ईडब्ल्यूएस में 1.25, जूलॉजी के सामान्य वर्ग में 44, एससी में 36.25, एसटी में 34.5, ओबीसी में 33.5 और ईडब्ल्यूएस में 31.25, फिजिक्स में सामान्य वर्ग को 34.5, एससी 25, एसटी में 24.25, ओबीसी में 22.25 और ईडब्ल्यूएस में 21, अर्थशास्त्र में सामान्य वर्ग में 28.50, एससी में 24.50, एसटी में 27.50, ईडब्ल्यूएस में 17.25, इतिहास में सामान्य वर्ग में 15.75, एससी में 35.25, एसटी 25, ओबीसी में 24, राजनीतिक शास्त्र में सामान्य वर्ग की 21.50, एससी में 35, एसटी में 36.25, ओबीसी में 26.75, ईडब्ल्यूएस में 21.25, अंग्रेजी में सामान्य वर्ग की 27.5, एससी की 20, एसटी 16.25, ओबीसी पांच, ईडब्ल्यूएस 10, हिंदी सामान्य वर्ग में 22.75, एससी 20, एसटी 17.5, ओबीसी 8.75, ईब्ल्यूएस के चार, समाज शास्त्र के सामान्य वर्ग में 18.75, एससी का 1.25, एसटी का 16.25, ओबीसी का 2.50, एमबीए टीटी सामान्य वर्ग में 31.75, एससी 26.75, एसटी में 27.50, ओबीसी में 20, ईडब्ल्यूएस में 17.25, सोशल वर्क के सामान्य वर्ग में 12.50, एससी 6.25, ओबीसी के 4.50 अंक लेने वाले अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हैं। इसके अलावा बीएससी फिजिक्स ऑनर्स की जमा दो के अंकों के आधार पर जारी मेरिट सूची में सामान्य वर्ग की 90.80, ओबीसी 86, एसटी 89.80, एससी 91.20, ईडब्ल्यूएस की 83.40, कश्मीरी मूल की 72 प्रतिशत अंक लेने वाले को प्रवेश मिलेगा। केंद्रीय विवि कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने पहली मेरिट सूची जारी करने की पुष्टि की है।

सालाना आठ लाख आय वालों को लाभ

central university Dharamshala implemented reservation roster For the first time

विवि में आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ लेने के लिए कई अभ्यर्थियों ने इसके तहत आवेदन किया है। पहली मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग में प्रमाण पत्र जांच के बाद विवि में अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। आर्थिक आधार पर आरक्षण के तहत आठ लाख सालाना आय वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

पहली बार फाइन आर्ट और मूर्तिकला विषय शुरू
सीयू में पहली बार फाइन आर्ट और मूर्तिकला विषय शुरू हुआ है। जमा दो के अंकों के आधार पर जारी मेरिट सूची में सामान्य वर्ग के 71.6, एससी 48.20, ओबीसी में 50, एसटी को 69.80, मूर्तिकला में सामान्य वर्ग की 71.20, ओबीसी 55.17, एससी 48.20, एसटी 69.80 का नाम मेरिट सूची में शामिल है।

एससी एसटी वर्ग नहीं पढ़ना चाह रहा संस्कृत
एससी और एसटी वर्ग से संबंधित युवा संस्कृत की पढ़ाई से दूरी बना रहे हैं। इसी का नतीजा है कि केंद्रीय विवि में बीए संस्कृत ऑनर्स के लिए इस वर्ग से एक भी आवेदन नहीं आया। जमा दो के अंकों के आधार पर जारी मेरिट सूची में सामान्य वर्ग के 64 और ओबीसी में 54.80 अंक वाले को प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed