{"_id":"61e156452e3ed2445c43ff0d","slug":"central-university-dharamsala-exam-schedule-fixed-offline-examinations-from-january-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय की ऑफलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय की ऑफलाइन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
Fri, 14 Jan 2022 04:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Jan 2022 04:28 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय विभिन्न स्कूलों की एंड टर्म परीक्षाएं ऑफलाइन लेगा। यह सभी परीक्षाएं सीयू के कैंपसों में होंगी। इन परीक्षाओं को लेकर सीयू प्रशासन ने शेड्यूल तक जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय विभिन्न स्कूलों की एंड टर्म परीक्षाएं ऑफलाइन लेगा। इन परीक्षाओं को लेकर सीयू प्रशासन ने शेड्यूल तक जारी कर दिया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, देहरा और शाहपुर ब्लॉकों में चल रहे विभिन्न विभागों और स्कूलों की एंड टर्म की परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू करेगा। इन परीक्षाओं के शेड्यूल को सीयू प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
एमएससी के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 जनवरी, संस्कृत की 31, एमए पंजाबी दो फरवरी, एमए इकोनोमिक्स की 27 जनवरी, एमबीए टूरिज्म की 27 जनवरी और एमए हिस्ट्री की परीक्षाओं के लिए 28 जनवरी से शुरू करने का फैसला लिया है। यह सभी परीक्षाएं सीयू के कैंपसों में होंगी।
विज्ञापन