फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central minister vijay sampla statement in himachal.

मोदी के मंत्री ने बछड़े से की मनमोहन सिंह की तुलना

Fri, 29 May 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 29 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
central minister vijay sampla statement in himachal.

हिमाचल प्रदेश में मोदी सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर आयोजित जन कल्याण पर्व कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने एक विवादित बयान दे डाला। अपने बयान में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना भैंस के बछड़े तक से कर डाली। वह मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की भड़याल पंचायत में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने पंजाबी में एक कहावत सुनाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना भैंस के बछड़े से की। जन कल्याण पर्व कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला का पूर्व यूपीए सरकार के प्रति आक्रामक रूख रहा।
विज्ञापन


उन्होंने भ्रष्टाचार मुद्दे को लेकर यूपीए सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर खूब प्रहार किए। अपने भाषण में उन्होंने पंजाबी में एक कहावत सुनाते अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना भैंस के बछड़े से कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा एक वर्ष में करवाए गए विकास जनकल्याण व उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने एक साल में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।

भूमि अधिग्रहण बिल का कांग्रेस बेवजह कर रही विरोध

central minister vijay sampla statement in himachal.

भूमि अधिग्रहण बिल पर कांग्रेस बेवजह विरोध कर रही है। जबकि जिन राज्यों में कांग्रेस सरकार है वहां के मुख्यमंत्रियों ने लिखित में भूमि अधिग्रहण अधिनियम में संशोधन करने की सिफारिश की।

उन्होंने कहा कि लोक सभा में बिल पारित किया गया। राज्य सभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है। बिल को सर्व दलीय ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पास भेजा है। जो एक सप्ताह के भीतर बिल पर अपनी सिफारिश देगी।

इस अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जय राम ठाकुर, कर्नल इंद्र सिंह भाजपा एससी मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, संजय रावत हेमपाल राणा, धर्मपाल कौंडल, संजय शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र राणा भंवर व महेश सिपहिया तथा भड़याल पंचायत के प्रधान हेमराज, चंडयाल पंचायत प्रधान तारा देवी व चक्कर चलाह पंचायत के प्रधान महंत राम भारद्वाज  आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed