फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central govt issued grants of Rs 180.81 crores for Panchayats in himachal

पंद्रह दिन में पंचायतों को पैसा दो, वरना ब्याज भी दो

Thu, 13 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Central govt issued grants of Rs 180.81 crores for Panchayats in himachal

पंचायतों को पंद्रह दिन में पैसा जारी नहीं किया तो उन्हें ब्याज भी दो। इससे यह समय पर खर्च हो सकेगा। इस चेतावनी के साथ केंद्र सरकार ने हिमाचल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 180.81 करोड़ की ग्रांट जारी की है।

विज्ञापन


यह पैसा 14वें वित्तायोग की संस्तुति पर चालू वित्तीय वर्ष के विभिन्न कार्यों के लिए जारी किया है।  केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के संयुक्त सचिव सुभाष चंद्र मीणा ने हिमाचल सरकार के वित्त, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग के सचिवों को पत्र भेजकर 180.81 करोड़ की आर्थिक मदद जारी करने की सूचना दी है।
विज्ञापन


हिमाचल और गुजरात सरकारों के संबंधित सचिवों के लिए एक संयुक्त पत्र भेजा गया है। इसमें हिमाचल और गुजरात दोनों राज्यों के लिए 1043.49 करोड़ जारी करने का जानकारी दी गई है। गुजरात सरकार को 862.68 करोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ग्रांट तय फार्मूले के आधार पर ही पंचायतों को देनी होगी। फार्मूले के अभाव में इसे वर्ष 2011 की जनगणना को आधार बनाकर इसे जनसंख्या और क्षेत्र के आकार को ध्यान में रखकर आवंटित किया जाएगा। जनसंख्या और क्षेत्र के आकार में इसे 90:10 प्रतिशत के अनुपात के तय फार्मूले से बांटा जाएगा।


इस सूचना के मिलने के बाद राज्य अगर पंद्रह दिन के भीतर इसका बंटवारा नहीं करता है तो इसे देरी के दिनोें के हिसाब से ब्याज भी देना होगा। इसे भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तय ब्याज दरों के अनुसार देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed