फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal

बजट 2020: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष समेत इन नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया

Sat, 01 Feb 2020 04:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Feb 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बजट में की गई घोषणाएं महत्वपूर्ण हैं। 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार काम करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 16 सूत्रीय कार्यक्रम बनाया है। इसमें 100 जिलों में संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


सोलर पंप लगाने की दिशा में किसान को बहुत बड़ी राहत दी जाएगी और जो पंप बिजली से जुड़े हैं उनको भी सोलर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस बजट में जैविक खेती पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि दूध के उत्पादन को दोगुना करने के लिए कार्य किए जाएंगे। कोल्ड स्टोर, कोल्ड चेन और प्रोसेसिंग यूनिट पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन


यह सभी निर्णय किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. बिंदल कहा कि देश के हर आयकर भुगतानकर्ता के लिए भी राहत दी गई है। उसे हर वर्ष में लगभग 1,00,000 तक का फायदा होने जा रहा है। हर घर को नल और जल से जोड़ने का एक संकल्प भारत सरकार ने लिया है, जो हिमाचल प्रदेश के किसान और बागवानों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर और कर्मचारी विरोधी है बजट : मेहरा

Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal

मजदूर यूनियन सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बजट को कर्मचारी और मजदूर विरोधी बताया है। उन्होेंने कहा कि सरकार की पूंजीपतियों और उद्योगपतियों से सीधी मिलीभगत है। परिणाम स्वरूप पूरे सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने के दरवाजे इस बजट और इससे पहले जारी किए गए आर्थिक सर्वेक्षण ने खोल दिए हैं।

रेलवे में 150 निजी रेलें चलाना, एलआईसी और एयर इंडिया को बेचना, बीएसएनएल में 90 हजार कर्मचारियों को वीआरएस के लिए मजबूर करना, बैंकों का विलय कर 13 हजार शाखाओं को बंद करना और लाखों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का काम कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।

कॉरपोरेट टैक्स को मोदी सरकार ने वर्ष 2014 की तुलना में लगभग आधा करके नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के नाम पर 15 प्रतिशत करके उन्हें लाखों करोड़ रुपये का फायदा दिया है, जबकि सातवें वेतन आयोग व 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों पर मजदूरों के वेतन को 21 हजार रुपये करने की मांग को सरकार ने खारिज कर दिया है। 

अंतरिम बजट में हर वर्ग के लिए राहत : भारद्वाज

Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि देश का वर्तमान अंतरिम बजट प्रत्येक वर्ग के लिए राहत ले कर आया है। किसानों और संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए आय के स्रोत बढ़ाने का निर्णय स्वागत योग्य है। सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पेंशन का प्रावधान कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

वेतनभोगी कर्मचारियों को इनकम टैक्स में बड़ी राहत देना एक और संतोषजनक निर्णय है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का बजट देश को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में 99300 करोड़ खर्च करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया।

हिमाचल को इस बजट से घोर निराशा : राठौर 

Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्रीय बजट में कुछ भी नया नहीं है। बजट पूरी तरह दिशाहीन है। महज आंकड़ों को दर्शाते हुए बजट में केवल निजीकरण को प्रोत्साहन देने और सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में देने के स्पष्ट संकेत हैं। देश की अर्थव्यवस्था के सुधार के कोई कारगर उपाय बजट में नहीं हैं। रोजगार पर बजट खामोश है।

हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास को भी पूरी तरह दरकिनार किया है। राठौर ने कहा कि हिमाचल को इस बजट से घोर निराशा हाथ लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वित्त राज्य मंत्री जो प्रदेश से ताल्लुक रखते है, ऐसे में केंद्रीय बजट से प्रदेश के लोगों की उम्मीदें धरी की धरी रह गईं हैं। हिमाचल को रेलवे में कुछ नहीं मिला है। न ही वायु सेवा के विस्तार को मिला है। 

सर्व-स्पर्शी और राहत पहुंचाने वाला बजट: धूमल

Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार बनी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट आया है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। यह सर्व-स्पर्शी और राहत पहुंचाने वाला बजट है। जिसके लिए प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और सारी सरकार बधाई की पात्र है।

बजट में किसानों के लिए 16 सूत्री फॉर्मूले की घोषणा से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आयेगा। हिमाचल जैसे राज्य के लिए और भी प्रसन्नता की बात है कि बागवानी को कृषि से भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। बीस लाख किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाने का प्रावधान सराहनीय है। आयकर के विभिन्न स्तरों पर राहत देकर प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया गया है। 

बजट से किसानों को होगा बड़ा फायदा : शांता

 केंद्र सरकार की ओर पेश किए गए बजट की भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सराहना की है। शांता ने केंद्रीय बजट को गरीब और किसान के हित में बताया है। इस बजट में सबसे खास बात यह है कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया है। इससे आने वाले दिनों में किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी, जिससे किसान खुशहाल होगा।

साथ ही बागवानों को भी लाभ होगा। गांवों में रोजगार बढ़ेगा। पांच लाख तक कमाने वाले को टैक्स की सूची में नहीं आने से इससे छोटे व्यापारी से लेकर मध्यम वर्ग के लोगों को बहुत लाभ होगा। इससे आने वाले दिनों में जीडीपी में सुधार आएगा। जबकि, यह बजट गरीब से लेकर अमीर तक सबके हित में है।

केंद्रीय बजट से देश की अर्थव्यवस्था सुधरने वाली नहीं: वीरभद्र

Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था सुधरने वाली नहीं। एक बार जब अर्थतंत्र पटरी से बाहर हो जाए तो उसे पटरी पर लाने के लिए एक अर्थशास्त्र का ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। इसलिए यह बजट पूरी तरह दिशाहीन है।

उन्हें नहीं लगता कि इस सरकार से देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। बजट में भी ऐसा कुछ नहीं है। देश बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है। औद्योगिक विकास ठप पड़ा है। छोटे उद्योग मंदी के कारण बंद पड़ गए है। उन्हें पुनर्जीवित करने के कोई उपाय बजट में नहीं हैं। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास को भी कोई प्रोत्साहन नहीं है। 

नए दशक की नई अर्थव्यवस्था का नया बजट: अनुराग

Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई अर्थव्यवस्था का नया बजट और नए भारत को समर्पित बजट पेश किया है। इस सर्वजनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सभी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने शनिवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति का अनुसरण करते हुए बजट पेश हुआ है। 

   वर्ष 2017 में टीबी हारेगा, देश जीतेगा नारे के साथ जनजागरूकता लाने के लिए धर्मशाला में सांसदों और बॉलीवुड के प्रतिनिधियों के बीच एक क्रिकेट मैच और वर्ष 2019 में दिल्ली में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसदों, विधायकों और नीति विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। अब 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का एलान किया गया है।  बैंकिंग और आय कर में जनता की अपेक्षाओं अनुसार हमने बैंक में पैसा जमा कराने वालों के लिए गारंटी 1 लाख से पांच लाख रुपये तक बढ़ाने, 5 लाख की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लेने और आम लोगों के विभिन्न वर्गों के लिए टैक्स घटाया है। 

सीएम जयराम बताएं केंद्रीय बजट में हिमाचल को क्या हासिल हुआ: मुकेश

Central govt announcements important, farmers income will double by 2022: Bindal

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीते 10 दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेशवासियों को बताएं कि केंद्रीय बजट में हिमाचल को क्या हासिल हुआ। केंद्र का बजट पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है और विकास दर में कोई सुधार नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश को इससे कोई फायदा नहीं होगा। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ेगी। मुकेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि बजट ने हिमाचल को निराश किया है।

हिमाचल के लिए कोई भी प्रोजेक्ट नहीं दिया गया। बजट में बेरोजगारों से धोखा हुआ और नौकरियों का कोई प्रावधान नहीं है। अर्थव्यवस्था को सुधारने की कोई गुंजाइश नहीं है। तीसरे साल भी हिमाचल के राजमार्गों का निर्माण शुरू नहीं होगा। कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी वित्त मंत्रालय में बैठकर हिमाचल के हितों की पैरवी नहीं कर पाए। अनुराग ठाकुर दिल्ली चुनावों के विवादों में फंसे रहे और बजट निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed