फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central employees protest in shimla against government policies

सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Tue, 15 Oct 2019 08:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Central employees protest in shimla against government policies
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय कर्मचारी एवं श्रमिक समन्वय समिति ने केंद्र सरकार नई पेंशन स्कीम बंद करने की मांग की है। केंद्रीय कार्यालयों में छह लाख रिक्त पदों को भरा जाए। समिति ने कहा है कि  रेलवे, डाक, सेना का निजीकरण बंद किया जाए।

विज्ञापन


समिति के आह्वान पर मंगलवार को एजी चौक में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कें द्रीय कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कें द्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौहान और महासचिव हरीश जुल्का ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद होने से कर्मचारियों को वित्तीय क्षति हुई है। कर्मचारियों के आर्थिक हितों पर कुठाराघात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि देने की मांग की है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर पेंशन देने का मामला भी उठाया। इन नेताओं ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में कम से कम पांच पदोन्नति देने की मांग की है।


सभी दैनिक वेतन भोगी और अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने और ग्रामीण सेवकों को भी रेगुलर करने करने की मांग प्रमुखता से की गई है। श्रम कानूनों में बदलाव बंद किए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed