{"_id":"6a300db96876300bbe0bb9e8","slug":"census-duty-hinders-studies-do-not-change-the-exam-schedule-shimla-news-c-19-sml1002-738608-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जनगणना ड्यूटी से पढ़ाई पूरी \nनहीं परीक्षा को शेड्यूल बदलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जनगणना ड्यूटी से पढ़ाई पूरी नहीं परीक्षा को शेड्यूल बदलें
विज्ञापन
राजकीय टीजीटी कला संघ का सरकार से आग्रह
चुनावी ड्यूटी, शिक्षा बोर्ड पेपर मूल्याकंन में भी लगी थी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश शिक्षा निदेशक से परीक्षाओं का शेड्यूल बदलने की मांग की है। संघ के सदस्य विजय कुमार हीर ने जनगणना ड्यूटी के कारण पाठ्यक्रम पूरा करने और दोहराने में आ रही दिक्कतों का हवाला दिया है। उनका कहना है कि शिक्षक और विद्यार्थी हित में मूल्यांकन शेड्यूल में बदलाव जरूरी है।
समर स्कूलों में एफए-2 और विंटर क्लोजिंग स्कूलों में एसए 1 की परीक्षाएं होनी हैं। चुनावी ड्यूटी, शिक्षा बोर्ड पेपर मूल्यांकन और अब जनगणना ड्यूटी के कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने बताया कि हमीरपुर और कुल्लू जिलों में जनगणना के आदेश संशोधित हुए हैं। इन जिलों में शिक्षकों को पूर्णकालिक जनगणना कार्य की अनुमति दी है। हालांकि अन्य स्कूलों में मुखिया शिक्षकों को रोटेशन आधार पर भेज रहे हैं। इससे शिक्षकों को सप्ताह में तीन दिन स्कूल आने को मजबूर किया जा रहा है। संघ ने सभी जिला शिक्षा विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है। प्रशासनिक आदेशों की सही व्याख्या होनी चाहिए। चंबा जिले में स्कूली शिक्षकों को ड्यूटी के बाद जनगणना के आदेश अब तक संशोधित नहीं हुए हैं। इस मामले में संघ के महासचिव विजय हीर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने बताया कि जनगणना निदेशक को रिपोर्ट देने के बावजूद अन्य जिलों की तर्ज पर कार्रवाई नहीं हुई। यह याचिका इसी कारण दायर की गई है।