फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement dispute: Truck operator in Barmana on indefinite strike, meeting will be held again on Monday

सीमेंट विवाद: बरमाणा में ट्रक ऑपरेटर अनिश्चितकालीन धरने पर, सोमवार को फिर होगी बैठक

Sat, 11 Feb 2023 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Feb 2023 08:46 PM IST
सार

गुस्साए बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ट्रक ऑपरेटर प्रदेश सरकार और अदाणी कंपनी के खिलाफ बीडीटीएस भवन में तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Cement dispute: Truck operator in Barmana on indefinite strike, meeting will be held again on Monday
बरमाणा में ट्रक ऑपरेटर । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कई दौर की वार्ता के बाद भी प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अदाणी कंपनी के साथ चल रहे सीमेंट मालभाड़ा विवाद को 59वें दिन भी हल नहीं कर पाई। अब गुस्साए बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ट्रक ऑपरेटर प्रदेश सरकार और अदाणी कंपनी के खिलाफ बीडीटीएस भवन में तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए। उधर, अब तक विवाद हल करने में नाकाम रही प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बरमाणा और दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटर सोमवार को शिमला सचिवालय में बैठक के लिए बुला लिए हैं। अपराह्न 3:00 बजे मुख्यमंत्री के साथ बरमाणा की बीडीटीएस (बिलासपुर जिला ट्रक सहकारी सभा) के पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं, दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों की भी सीएम के साथ इसी समय बैठक होगी।

विज्ञापन


शनिवार को बरमाणा में पहले दिन धरने पर बीडीटीएस के वार्ड नंबर-एक श्री नयनादेवी जी के 11 सदस्य धरने पर बैठे। इससे पहले अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा की ट्रक यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बीडीटीएस के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें प्रदेश में सीमेंट सप्लाई रोकने पर वार्ता हुई। रविवार को फिर बागा की ट्रक यूनियनों के साथ बैठक रखी गई है। बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि मसले का हल निकलने तक यह धरना जारी रहेगा। आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले सीमेंट के ट्रकों को प्रदेश की सीमाओं पर रोकने के लिए नाकाबंदी करने की रणनीति बनाई जा रही है। बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए 13 फरवरी को बुलाया है। बैठक में दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटर, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान, घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed