फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement Crisis himachal: Six hours meeting in Shimla remained inconclusive

सीमेंट पर संकट: शिमला में छह घंटे चली बैठक रही बेनतीजा, बीडीटीएस और अदाणी समूह के बीच नहीं हो सका समझौता

Fri, 23 Dec 2022 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Dec 2022 09:18 PM IST
सार

कंपनी प्रबंधन सीमेंट का ट्रक भाड़ा नहीं घटाने पर अड़ा हुआ है। वार्ता विफल रहने पर कंपनी प्रबंधन ने सरकार से 10 दिन का समय मांगा है। वहीं, ट्रक ऑपरेटरों ने मांग रखी कि बिना शर्त पहले प्लांट शुरू किया जाए, उसके बाद वार्ता होगी।

विज्ञापन
Cement Crisis himachal: Six hours meeting in Shimla remained inconclusive
सीमेंट विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमेंट विवाद को लेकर राजधानी शिमला में शुक्रवार को छह घंटे चली बैठक बेनतीजा रही। बीडीटीएस और अदाणी समूह के प्रतिनिधियों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। अब हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2004 में गठित कमेटी सीमेंट ढुलाई का किराया तय करेगी। कंपनी प्रबंधन सीमेंट का ट्रक भाड़ा नहीं घटाने पर अड़ा हुआ है। वार्ता विफल रहने पर कंपनी प्रबंधन ने सरकार से 10 दिन का समय मांगा है। वहीं, ट्रक ऑपरेटरों ने मांग रखी कि बिना शर्त पहले प्लांट शुरू किया जाए, उसके बाद वार्ता होगी। प्रधान सचिव आरडी नजीम की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11:00 से 5:00 बजे तक शिमला स्थित सिविल सप्लाई निदेशालय के परिसर में बैठक चली।

विज्ञापन


नजीम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2004 में गठित कमेटी सीमेंट धुलाई का किराया तय फार्मूले के तहत निर्धारित करेगी। यह प्रस्तावित भाड़ा सीमेंट कंपनी प्रबंधन और ट्रक यूनियन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में सीमेंट ढुलाई का काम करने वाली यूनियन के प्रतिनिधि राजी हैं कि हाईकोर्ट के आदेश पर गठित कमेटी जिस फार्मूले पर मालभाड़ा तय करेगी, उस पर वह सहमत रहेंगे। इससे पहले अर्की के एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें दोनों पक्षों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed