फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cement becomes expensive in Himachal, Cement rate increased by 10 rupees

हिमाचल में महंगा हुआ सीमेंट, अब इतने रुपये में मिलेगा एक बैग

Sun, 12 Jan 2020 02:06 PM IST
Krishan Singh हुसन चंदेल, अमर उजाला, बैहना (मंडी)
हुसन चंदेल, अमर उजाला, बैहना (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Cement becomes expensive in Himachal, Cement rate increased by 10 rupees
फाइल फोटो

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बाद नए साल में सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाकर हिमाचल के लोगों को झटका दिया है। सीमेंट के दामों में 5 और 10 रुपये प्रति बैग बढ़ोतरी कर दी गई है। प्रदेश में तीनों बड़ी सीमेंट कंपनियां एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक के एक साथ दाम बढ़ाने से उपभोक्ताओं मेें रोष है। बता दें कि इन तीनों सीमेंट कंपनियों के हिमाचल में प्लांट भी हैं।

विज्ञापन


यहीं सीमेंट बनने के बावजूद सूबे के लोगों को पड़ोसी राज्यों से महंगा सीमेंट मिल रहा है।  एसीसी कंपनी ने पहले 5 जनवरी को 5 रुपये, फिर 9 जनवरी को 5 रुपये दाम और बढ़ा दिए। वर्ष 2019 में एसीसी सीमेंट बैग की कीमत 374 थी। वर्ष 2020 के दूसरे सप्ताह 384 रुपये कीमत हो गई है। अंबुजा सीमेंट कंपनी के दामों में भी 10 रुपये का उछाल आया है। एक बैग की कीमत 390 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


कंपनी ने 4 जनवरी को दाम 10 रुपये बढ़ा दिए। मार्केट के जानकारों के अनुसार अंबुजा सीमेंट के दामों में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। अल्ट्राटेक कंपनी ने भी सीमेंट के दाम 5 रुपये बढ़ा दिए हैं। अब सीमेंट बैग की कीमत 379 रुपये हो गई है। एरिया मैनेजर एसीसी अमित गौतम, अंबुजा के डीलर रमेश कुमार और अल्ट्राटेक के डीलर देव राज का कहना है कि सीमेंट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed