{"_id":"85915a24341b8f58244fca9c03c9a9ff","slug":"ceasefire-violation-is-serious-problem-on-border-azad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर युद्ध विराम उल्लंघन चिंताजनक: आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर युद्ध विराम उल्लंघन चिंताजनक: आजाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाये जाने पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान बार-बार युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है। सीमावर्ती इलाकों के लोग भारी परेशानियां झेल रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार र्कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
आजाद ने सीमावर्ती लोगों में दहशत, शहीद जवानों और नागरिकों की मौत पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों को बेहतर उपचार दिए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि पाकिस्तान के दुस्साहस का कड़ा जवाब दे ताकि सीमावर्ती लोगों की मुश्किलों और युद्ध विराम के उल्लंघन को बंद किया जा सकें।
विज्ञापन
उनका कहना है कि ठंड में लोगों को विस्थापित होना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फसलें खराब हो रही हैं। लोगों को नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि समय आ गया है कि पाकिस्तान की बंदूकों को खामोश किया जाए। उन्होंने कहा कि जुलाई 2014 से पाकिस्तान युद्ध विराम का बार-बार उल्लंघन कर रहा है। जिन लोगों ने एनडीए सरकार को वोट देकर सत्ता में लाया है उन्हें अब केंद्र सरकार से जवाब मांगना चाहिए।
विज्ञापन