फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CDL Kasauli: 43 vaccines including rabies, diphtheria, rota virus, anti snake venom passed in the test

CDL Kasauli: रैबीज, रोटा वायरस और एंटी स्नेक वेनम समेत 43 वैक्सीन जांच में पास

Tue, 09 May 2023 10:42 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 10:42 AM IST
सार

देशभर में लगातार ड्रग अलर्ट में कई प्रकार की वैक्सीन और दवाएं फेल हो रही हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम अलर्ट हो गई है। बीते दिनों भी दवा नियंत्रक ने 43 सैंपल भेजे थे। 

विज्ञापन
CDL Kasauli: 43 vaccines including rabies, diphtheria, rota virus, anti snake venom passed in the test
सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी सीडीएल कसौली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैबीज, डिप्थीरिया, रोटा वायरस और एंटी स्नेक वेनम सीरम समेत 43 वैक्सीन और एंटी सीरम को सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने ग्रीन टिक दिया है। ये सैंपल फरवरी से अप्रैल के बीच प्रयोगशाला में आए थे। सैंपल दवा महानियंत्रक टीम ने देशभर से भरे थे। जांच के लिए सीडीएल कसौली भेजे गए थे। प्रयोगशाला में परीक्षण करने पर ये सैंपल मानकों पर खरे उतरे हैं। इसके बाद संस्थान ने इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय और औषधि महानियंत्रक को भेज दी है। लगातार एईएफआई, डीआई, सर्वे और फील्ड में सैंपल औषधि महानियंत्रक की टीम भर रही है, ताकि बाजार में उतारी गई वैक्सीन और एंटी सीरम की गुणवत्ता का सही से पता चल सके।

विज्ञापन


गौर रहे कि देशभर में लगातार ड्रग अलर्ट में कई प्रकार की वैक्सीन और दवाएं फेल हो रही हैं। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम अलर्ट हो गई है। बीते दिनों भी दवा नियंत्रक ने 43 सैंपल भेजे थे। इनमें टिटनेस के दो, एंटी स्नेक वेनम सीरम के पांच, एंटी रैबीज सीरम के तीन, रैबीज वैक्सीन के तीन, टीडी वैक्सीन के तीन, रोटा वायरस वैक्सीन का एक, बीसीजी वैक्सीन का एक, इम्युनोग्लोबुलिन वैक्सीन का एक, डिप्थीरिया एंटी सीरम के दो, न्यूमोकोकल वैक्सीन के चार, डीटीपी+हेपेटाइटस बी का एक, सर्जिकल सूचर (यूएसपी) के दो, हैपेटाइटस बी वैक्सीन के दो, रूबेला वैक्सीन का एक और बीओपीवी वैक्सीन के सैंपल की जांच में ये सैंपल सही पाए गए हैं। सैंपल एईएफआई, डीआई, सर्वे और फील्ड सैंपल के आधार पर भरे गए थे। (संवाद)
विज्ञापन


अब तक फेल हो चुकी हैं तीन वैक्सीन
बीते दिनों तीन वैक्सीन सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली के मानकों पर खरी नहीं उतरी थी। इनमें मेनिंगोकोकल पॉलीसेकेराइड वैैक्सीन (एएंडसी) का एक, कोरोना वैक्सीन का एक और टायफाइड वैक्सीन का एक सैंपल शामिल है। इसकी पुष्टि सीडीएल कसौली की वेबसाइट के माध्यम से हुई है। गौर रहे कि भारत में बनने समेत आयात और निर्यात होने वाली वैक्सीन को सीडीएल कसौली में क्वालिटी और कंट्रोल टेस्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed