फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBSE Exam Result 2024: Devika Kaithla in class 2 and Shagun and Sovit in class 10 scored 98.2 percent marks.

CBSE Result 2024: जमा दो में देविका कैथला और दसवीं में शगुन और सोवित ने लिए 98.2 फीसदी अंक

Tue, 14 May 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2024 11:04 AM IST
सार

 सीबीएसई के नतीजों में बारहवीं में कला संकाय में डीएवी न्यू शिमला की छात्रा देविका कैथला ने सबसे अधिक 98.2 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। 

विज्ञापन
CBSE Exam Result 2024: Devika Kaithla in class 2 and Shagun and Sovit in class 10 scored 98.2 percent marks.
आकर्षिता,पायल, खुशबू, लक्ष्यका, ओशीन, गुनीत, विजय लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के नतीजों में बारहवीं में कला संकाय में डीएवी न्यू शिमला की छात्रा देविका कैथला ने सबसे अधिक 98.2 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है।  इसी स्कूल की आकर्षिता आलोक सूद सर्वाधिक 98 फीसदी अंक लेकर विज्ञान संकाय में और वाणिज्य संकाय में शिमला के चैप्सली स्कूल के दीपाली ने 94 फीसदी अंकों के साथ जिला में टॉप किया है। इसके अलावा सरस्वती पैराडाइज इंटर नेशनल स्कूल की वंशिका डोगरा ने कला संकाय में 98 फीसदी अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। कला संकाय की ही आंचल ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है।  10वीं में दयानंद पब्लिक स्कूल के सोवित और केवी जतोग छावनी की छात्रा शगुन ने 98.2 फीसदी अंक लेकर शहर में सबसे अधिक अंक अर्जित कर परीक्षा पास की है। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल के मृदुल शर्मा ने 98 फीसदी, दयानंद स्कूल के संचित छटवाल ने 97.4 फीसदी अंक पाए।

विज्ञापन

शगुन ने 97.86 प्रतिशत अंक पाए
मंडी। अब तक सामने आए सीबीएसई के 10वी के परिणाम में यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर की शगुन वर्मा ने 97.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जिले में प्रथम स्थान पर कौन रहा है इस बारे में अभी तक सही जानकारी नहीं मिल पाई है। 

दाड़ी के अक्षित ने लिए 97 प्रतिशत अंक
कांगड़ा। 12वीं में अचीवर्स हब स्कूल दाड़ी के अक्षित चौहान ने 97 अंक हासिल किए। डीएवी सीनियर बाघनी के जसविंदर ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। 10वीं में आधुनिक पब्लिक स्कूल के सत्यम ग्रोवर और रक्षित शर्मा ने 96.6 फीसदी अंक पाए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल ने 98 प्रतिशत अंक किए हासिल
 जिला में जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल की जमा दो की पायल के सबसे अधिक 98 प्रतिशत अंक लिए है। डलहौजी पब्लिक स्कूल की अवेष्का गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है। दसवीं में डीएवी चंबा की छात्रा अन्वी के 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर किए हैं। इसी स्कूल की अर्षिया ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। संवाद

खुशबू शर्मा और लक्ष्यका ने चमकाया नाम
 डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल की छात्रा खुशबू शर्मा ने 12वीं में 97.4 फीसदी अंक लेकर वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक लिए हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल की लक्ष्यका पाठक ने 10वीं में 97.6 फीसदी अंक लिए। गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक लिए हैं। छात्रा का लक्ष्य भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना है। उसके पिता मुकेश इंजीनियर हैं। 

विज्ञापन

विज्ञान संकाय में ओशीन पहले नंबर पर
10वीं में डीएवी घुमारवीं की कनिका ठाकुर और डीएवी बरमाणा के पीयूष भट्ट ने संयुक्त रूप से 96.8 प्रतिशत अंक किए। 12वीं के विज्ञान संकाय में शिवा स्कूल की ओशीन चंदेल ने 97.2 प्रतिशत अंक लिए। वाणिज्य संकाय में डीएवी स्कूल बरमाणा के अध्यन दुबे ने 75.8 प्रतिशत अंक पाए। कला संकाय में जेएनवी कोठीपुरा की आकांक्षा चंदेल ने 94 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है।

नाहन की गुनीत ने माता-पिता का नाम किया रोशन
 सीबीएसई बोर्ड के घोषित नतीजों में अरिहंत स्कूल नाहन की गुनीत कौर ने 500 में से 490  (98 प्रतिशत) अंक  लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है।  गुनीत कौर ने सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि वह नियमित पढ़ाई करती थी, जिसके बाद यह सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं और इसको लेकर तैयारी कर रही हैं। पौती की सफलता पर अमृत सिंह शाह और पिता अधिवक्ता चंदनदीप सिंह शाह व माता नवदीप सिंह शाह में गौरवान्वित हैं। 

आईएएस बन सेवा करना चाहती हैं विजय लक्ष्मी
 बारहवीं में जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन की छात्रा विजय लक्ष्मी ने कला संकाय में 483 (96.60 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जिला में नाम रोशन किया है। विजय लक्ष्मी ने सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य एसके तिवारी, स्कूल शिक्षकों व पिता शिक्षक ईश्वर चंद चौहान व माता पंचायत सचिव सीमा चौहान को दिया है। जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र संगडाह निवासी विजय लक्ष्मी भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed