फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi took blood samples in gudiya rape and murder case

गुड़िया रेप केसः सीबीआई ने महासू में की ये कार्रवाई, इन लोगों पर है नजर

Thu, 07 Dec 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
cbi took blood samples in gudiya rape and murder case

बहचर्चित गुड़िया दुराचार और हत्या मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम बीते कई दिनों से महासू में डटी है। सीबीआई ने जांच को जल्द नतीजे तक पहुंचाने के लिए कुछ और सबूत जुटाए हैं। 

विज्ञापन


गुड़िया मामले में सीबीआई ने बुधवार को 6 स्थानीय लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं। शाम पांच बजे इन लोगों को रेस्टहाउस बुलाया गया। बहुचर्चित गुड़िया मामले की जांच के लिए डीएसपी सीमा पाहूजा समेत 12 सदस्यीय सीबीआई टीम बीते तीन दिनों से महासू में डटी है।

विज्ञापन

इन बिंदुओं पर हो रही पूछताछ

cbi took blood samples in gudiya rape and murder case

टीम ने उद्यान विभाग के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूरों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। इस भवन का उद्घाटन 11 जून को हो चुका है, जबकि गुड़िया के साथ दुराचार और हत्या 4 और 6 जुलाई के बीच हुई है। 

महासू, हलाइला, कोटखाई और गुम्मा आने वाले हर व्यक्ति पर सीबीआई की नजर है। गुड़िया मामला घटित होने के पांच महीने पहले कौन-कौन इन गांवों में आता था और किसके घर में जाता था, इसको लेकर भी सीबीआई स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed