फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi takes dw negi to delhi in gudiya rape murder case

शिमला रेप केसः डीडब्ल्यू नेगी को दिल्ली ले गई सीबीआई, कई घंटे तक हुई पूछताछ

Sat, 18 Nov 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Nov 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
cbi takes dw negi to delhi in gudiya rape murder case

बहुचर्चित गुडि़या केस से जुड़े सूरज लॉकअप हत्या मामले में गिरफ्तार शिमला के तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी को सीबीआई दिल्ली ले गई है। नेगी को रात भर शिमला में सीबीआई के पहरे में रखा गया। शुक्रवार तड़के सीबीआई टीम एसपी को दिल्ली ले गई। 

विज्ञापन




देर शाम नेगी तक नेगी से पूछताछ होती रही। उधर, इसी मामले में पुलिस के एक अन्य अधिकारी को भी शिमला कार्यालय तलब किया गया। उससे भी लंबी पूछताछ हुई। सूत्र बताते हैं कि एसपी नेगी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की एक टीम शुक्रवार को गुडि़या के पुराने स्कूल पहुंची। 
विज्ञापन



यहां भी कई तथ्य खंगाले गए। सीबीआई ने एसपी नेगी को सूरज की हत्या का मामला दबाने और फर्जी केस बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब संभावना जताई जा रही है कि नेगी की गिरफ्तारी से गुडि़या से दुराचार व हत्या मामले में भी कुछ खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गुडि़या मामले में सीबीआई अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस एसआईटी ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उन्हें भी सीबीआई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इस प्रकरण में सीबीआई को मतगणना के अगले दिन 19 दिसंबर को स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपनी है।

वायस सैंपल लेने के मामले की सुनवाई 20 तक टली

cbi takes dw negi to delhi in gudiya rape murder case

गुडि़या केस से जुड़े सूरज लॉकअप मौत मामले में आईजी समेत गिरफ्तार 8 पुलिस कर्मियों के वायस सैंपल लेने की अर्जी पर शुक्रवार को जिला कचहरी में सुनवाई नहीं हुई।

सीबीआई ने इसके वायस सैंपल लेने को कोर्ट में अर्जी दी है। मामले की सुनवाई 20 नवंबर को होगी। बता दें कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कंडा जेल में हैं।

गुड़िया मामले में सीबीआई बुरी तरह फेल : मुख्यमंत्री

cbi takes dw negi to delhi in gudiya rape murder case

सीएम वीरभद्र सिंह ने गुड़िया मामले में सीबीआई को बुरी तरह से फेल करार दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई गुड़िया मामले को सुलझाने में न केवल असफल रही, बल्कि प्रकरण की दिशा ही मोड़ दी है। कई महीनों से जांच कर रही सीबीआई मामले में कुछ नहीं कर पाई।

दिल्ली से शिमला लौटे सीएम शुक्रवार को आईजीएमसी में आंखों का चैकअप करवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुड़िया से दुराचार और हत्या के मामले में सीबीआई अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। जो गिरफ्तारियां हो रही हैं, वह हिरासत में एक आरोपी की मौत को लेकर हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed