{"_id":"5dde97f58ebc3e547f592e61","slug":"cbi-submits-investigation-report-to-high-court-on-rs-250-crore-scholarship-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपी जांच रिपोर्ट
Thu, 28 Nov 2019 12:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने हिमाचल में 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सिर्फ 22 शैक्षणिक संस्थानों तक सीमित किए जाने के मामले में सीबीआई ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश कर दी है। जनहित में दायर याचिका के माध्यम से अदालत को बताया गया कि घोटाले में 2772 शैक्षणिक संस्थान हैं, लेकिन राज्य सरकार ने सिर्फ 22 की ही जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा।
विज्ञापन
सीबीआई की ओर से अदालत से गुहार लगाई गई थी कि चूंकि वह मामले कि जांच कर रही है तो इस स्थिति में सीबीआई को सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट दायर करने की अनुमति दी जाए, ताकि उनके द्वारा की गई जांच सार्वजनिक न हो। दूसरी ओर सीबीआई ने चंडीगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सर्कल कार्यालय से घोटाले से संबंधित जमा राशि का रिकॉर्ड एकत्र किया। इसके लिए सीबीआई की एक टीम चंडीगढ़ गई। बुधवार को वहां से यह टीम इससे संबंधित रिकॉर्ड एकत्र कर शिमला लाई है। पिछले दिनों ही सीबीआई ने शिमला में बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
सरकारी गवाह बनेंगे बैंक अधिकारी
सीबीआई विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाने जा रही है। इनमें से कई से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है और उनकी गवाही ले चुकी है। अब कोर्ट में चार्जशीट पेश करने के बाद इनसे वहां भी गवाही ली जाएगी।
विज्ञापन