फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI Searching a Dog in Gudiya Gangrape and murder case.

गुड़िया केस में अब एक लावारिस कुत्तिया की तलाश कर रही सीबीआई

Mon, 28 Aug 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
CBI Searching a Dog in Gudiya Gangrape and murder case.

दांदी जंगल और हलाइला गांव से गेरूए रंग की एक कुत्तिया लापता है। गुड़िया दुराचार एवं हत्या मामले की छानबीन कर रही सीबीआई को कुत्तिया की तलाश है। गुड़िया के दुराचारी और हत्यारों को पकड़वाने में यह कुत्तिया अहम भूमिका निभा सकती है।

विज्ञापन


सीबीआई ने पिछले दिनों गुड़िया के दोनों मामा को भी बानकुफर वन विश्राम गृह बुलाकर कुत्तिया के बारे में जानकारी हासिल की। गुड़िया के एक मामा ने सीबीआई को बयान दिया है कि ये कुत्तिया काफी दिनों तक पुलिस टीम के आसपास भी रही है।
विज्ञापन

 

रविवार को भी सीबीआई इस मामले पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करती रही। क्या गुड़िया दुराचार और हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुजरिमों ने इस कुत्तिया को भी मार दिया है या वह इस क्षेत्र से कहीं अन्यत्र चली गई है? ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में ऐसे सामने आया था कुत्तिया का कनेक्‍शन

CBI Searching a Dog in Gudiya Gangrape and murder case.

पिछले दिनों सीबीआई की टीम ने दोबारा गुड़िया के दोनों मामा से पूछताछ की है। इस बार सीबीआई के जांच अधिकारी जंगल से लापता हुई गेरूए रंग की कुत्तिया के बारे में बार-बार पूछ रहे थे।

इन अधिकारियों को गुड़िया के दोनों मामा ने बताया कि छह जुलाई को जब उन्होंने गुड़िया का शव दांदी जंगल में देखा तो नीचे की ओर एक गेरूए रंग की कुत्तिया भी थी। इस कुत्तिया में हल्के काले निशान भी थे।

पुलिस की छानबीन के बीच भी यह कुत्तिया कुछ दिन यहीं आसपास ही थी। अब नजर नहीं आ रही है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई यह भी पूछताछ कर रही है कि ये कुत्तिया कहां-कहां जाती थी?

कौन उसे खाना खिलाता था? सीबीआई कुत्तिया के मिल जाने के बाद पशुओं के व्यवहार की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों की मदद से मामले में कोई कनेक्शन खोज सकती है।

सीबीआई का बानकुफर में डेरा, नई दिल्ली से नए अधिकारी भी पहुंचे  

CBI Searching a Dog in Gudiya Gangrape and murder case.

सीबीआई की टीम ने पिछले कई दिनों से बानकुफर स्थित विश्राम गृह में अपना डेरा डाल दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नई दिल्ली से कुछ अन्य अनुभवी अधिकारियों को भी शिमला भेजा है। इनमें एक महिला अधिकारी भी हैं। सीबीआई इस क्षेत्र के काफी लोगों के ब्लड सैंपल भी ले चुकी है। इनका डीएनए मिलान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed