{"_id":"63f762837cd6aed61b0844d6","slug":"cbi-raid-surprise-inspection-at-gpo-mallroad-shimla-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI Raid: जनरल पोस्ट ऑफिस शिमला समेत तीन शाखाओं में सीबीआई की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI Raid: जनरल पोस्ट ऑफिस शिमला समेत तीन शाखाओं में सीबीआई की दबिश
Thu, 23 Feb 2023 09:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Feb 2023 09:07 PM IST
सार
सीबीआई ने विजिलेंस के साथ मिलकर वीरवार को शिमला में जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) सहित काम्बरमेयर और एजी स्थित पोस्ट आफिस में दबिश दी।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफििस से लौटी सीबीआई की टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विजिलेंस के साथ मिलकर वीरवार को शिमला में जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) सहित काम्बरमेयर और एजी स्थित पोस्ट आफिस में दबिश दी। सीबीआई की शिमला ब्रांच की टीमों और विजिलेंस ने तीनों कार्यालय से कई तरह का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। शिकायतें मिलने के बाद सुबह 11:00 बजे से शाम 7:55 बजे तक वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्तियों से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला गया। जल्द ही इस संबंध में एफआईआर दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार स्थानीय स्तर पर जो दो करोड़ रुपये तक की खरीद की जाती है, उसमें गोलमाल की आशंका बताई जा रही है। सीबीआई की शिमला ब्रांच से जीपीओ की दूरी महज आधा किलोमीटर है। सीबीआई शिकायतें मिलने के बाद कई दिनों से जांच-पड़ताल में जुटी थी। इस कार्रवाई से पहले सीबीआई के कुछ अधिकारी जीपीओ जाकर पूरे मामले की टोह ले चुके थे। कुछ सबूत हाथ लगने के बाद ही वीरवार को दबिश दी गई। सीबीआई ने जीपीओ में मौजूद कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क और अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां
इस कार्रवाई के बाद अब पोस्ट ऑफिस में कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पहले भी पुलिस में कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
कामकाज हुआ प्रभावित
कार्रवाई के दौरान जनरल पोस्ट ऑफिस शिमला में कामकाज प्रभावित रहा। कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। टीम के पहुंचने से कार्यालय में भी अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह 11:00 बजे ही गेट पर ताला जड़ दिया गया था।