{"_id":"61098cd84a98bc7de91883b5","slug":"cbi-raid-in-kala-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कालाअंब में सीबीआई की दबिश, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स की आपूर्ति के ठेके से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कालाअंब में सीबीआई की दबिश, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स की आपूर्ति के ठेके से जुड़ा है मामला
Wed, 04 Aug 2021 12:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:07 AM IST
सार
आरोप है कि वर्ष 2013 में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स स्कीम के कार्यान्वयन के लिए मेघालय सरकार ने निविदा निकाली। इसमें मुंबई व दिल्ली स्थित तीन निजी कंपनियों ने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिसमें धांधली के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स की आपूर्ति के लिए महंगे दाम पर ठेका आवंटन के तार सिरमौर जिले में जुड़े बताए जा रहे हैं। अधिक कीमत पर ठेका देने के आरोप में सीबीआई ने महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी के निदेशक और मेघालय के परिवहन विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अब इसके तार हिमाचल प्रदेश के कालाअंब इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब से भी जुड़ गए है क्योंकि लंबे अरसे से कंपनी का प्लांट यहां पर भी है।
आरोप है कि वर्ष 2013 में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स स्कीम के कार्यान्वयन के लिए मेघालय सरकार ने निविदा निकाली। इसमें मुंबई व दिल्ली स्थित तीन निजी कंपनियों ने निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया। जिसमें धांधली के आरोप लगे हैं। सीबीआई का छापा पूरी तरह से गोपनीय रहा। जिला के अधिकारी को भी इसकी जानकारी नहीं है। जिला का कोई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही सीबीआई की टीम नाहन पहुंच गई थी।
विज्ञापन