{"_id":"627bf1f5a06f2e3c564f9838","slug":"cbi-raid-in-himachal-s-baijnath-case-of-foreign-funds-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI Raid: हिमाचल के बैजनाथ में सीबीआई की दबिश, रिकॉर्ड कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI Raid: हिमाचल के बैजनाथ में सीबीआई की दबिश, रिकॉर्ड कब्जे में लिया
Wed, 11 May 2022 11:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 11:02 PM IST
सार
सीबीआई ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के ताशी जोंग में रह रहे एक व्यक्ति तेनजिन लखपा के ठिकाने पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय के कुछ अधिकारियों पर बैठाई गई जांच की कड़ी में की है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के ताशी जोंग में रह रहे एक व्यक्ति तेनजिन लखपा के ठिकाने पर छापामारी की है। आरोप है कि तेनजिन ने विदेशी फंड विनिमय अधिनियम (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण करवाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल किया। एफसीआरए से यह पंजीकरण करवाने के लिए घूस देने की प्रक्रिया में शामिल होने का भी आरोप है। सीबीआई ने यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय के कुछ अधिकारियों पर बैठाई गई जांच की कड़ी में की है, जिसमें आरोप है कि ये अधिकारी एनजीओ का विदेशों से फंड प्राप्त करने के लिए नियम तोड़कर पंजीकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे एनजीओ का नवीकरण कर रहे हैं जो इसके लिए पात्र नहीं हैं। इन्हें बैकडोर तरीके से एनजीओ का पंजीकरण या नवीकरण करने का आरोप है। इन्होंने जाली इन्वॉइस भी सृजित किए। गृह मंत्रालय में उजागर इस मामले को हवाला नेटवर्क में भी जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में सीबीआई ने नई दिल्ली में मामला भी दर्ज किया है। इसी के चलते बैजनाथ में आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई और रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन