फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cattle slaughtered in Kyarda Sirmaur, six people including the main accused arrested

सिरमौर: मवेशी काटने के आरोप में छह गिरफ्तार, एक पर राजद्रोह का केस, जांच के लिए टीम गठित

Fri, 29 Apr 2022 10:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Apr 2022 10:29 PM IST
सार

सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र की क्यारदा पंचायत में गुरुवार देर रात एक मवेशी को काटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक मुख्य आरोपी पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व प्रधान का बेटा भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Cattle slaughtered in Kyarda Sirmaur, six people including the main accused arrested
घटना के बाद विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम पांवटा से बात की। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र की क्यारदा पंचायत में गुरुवार देर रात एक मवेशी को काटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक मुख्य आरोपी पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व प्रधान का बेटा भी बताया जा रहा है। घटना गुरुवार रात की है। सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली, गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों के चारे के ढेर में आग लगा दी। हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में पहले रात और उसके बाद शुक्रवार सुबह क्षेत्र में नारेबाजी की। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि भैंस के तीन साल के बच्चे को काटने की जानकारी गुरुवार देर रात पुलिस को मिली। गुस्साए लोग नारेबाजी कर रहे थे, पशुचारे को आग लगा दी गई थी। हालात पर काबू पाने के लिए रात को ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर तक मुख्य आरोपी समेत तीन और लोग गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटा हुआ पशु जिस कमरे में रखा था, उस कमरे को सील कर दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पशुपालन विभाग के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया है, जिसमें भैंस के बच्चे की पुष्टि हुई है। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। लोग संयम से काम लें। शनिवार को सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री और एसएचओ अशोक चौहान की दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। घटना की सूचना मिलते ही देर रात मौके पर एसडीएम पांवटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी बीर बहादुर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान व तहसीलदार वेद प्रकाश पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपियों में अब्दुल, सुलेमान, नाजर, सरवर और जमशेद के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने, मवेशी की हत्या और मिलकर आपराधिक कृत्य करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नासिर के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed