फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Caste Discrimination case: The general class submitted a memorandum in favor of the accused

भेदभाव मामलाः सामान्य वर्ग ने आरोपियों के पक्ष में सौंपा ज्ञापन, अनुसूचित जाति के लोगों ने ये कहा

Sat, 29 Feb 2020 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Feb 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Caste Discrimination case: The general class submitted a memorandum in favor of the accused
मंडी महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी महाशिवरात्रि के भोज के दौरान जातीय विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को लेकर सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग आमने-सामने हैं। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारी इस मामले को साजिश बताकर आरोपियों के समर्थन में ज्ञापन सौंप रहे हैं, वहीं अनुसूचित जाति के लोगों ने सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठा दी है। शनिवार को सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का विरोध जताया।

विज्ञापन


एक ज्ञापन उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल और प्रधानमंत्री को भेजा। इसमें पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने का आग्रह किया। प्रदेश संयोजक केएस जंवाल, उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन जिला मंडी के प्रधान एमएल गुप्ता, राजपूत सभा जिला मंडी के महासचिव हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोग कभी भी जातिवाद को लेकर ऐसे किसी भेदभाव को बढ़ावा नहीं देते। सामूहिक मंचों पर एकसाथ मिल बैठकर खाना खाते हैं। यह झगड़ा शरारती तत्वों ने सुनियोजित ढंग से किया है। 
विज्ञापन


सामान्य वर्ग संयुक्त मोरचा पर हो एफआईआर: दलित
सामाजिक कार्यकर्ता एवं अनुसूचित जाति वर्ग के नेता रवि कुमार ने सामान्य वर्ग संयुक्त मंच पर कार्रवाई की मांग सरकार से की है। जातीय भेदभाव करने वालों को निर्दोष बताना और उनकी पैरवी करना कहीं न कहीं जातिवाद भेदभाव अस्पृश्यता को बढ़ावा देना है। सरकार को तुरंत मंच के संयोजक और कार्यकारिणी के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश पारित करने चाहिए। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की ओर से आरोपियों के पक्ष में बैठक करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी बेल पर रिहा
महाशिवरात्रि के भोज से कुछ लोगों को अनुसूचित जाति का कहकर जबरन उठाने के दोनों आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया है। इसकी पुष्टि एएसपी मंडी पुनीत रघु ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को बेल मिल गई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed