फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Caste Based Census in Himachal Pradesh Congress gave proposal to Sukhu Government

Himachal News: जाति आधारित जनगणना के लिए प्रदेश कांग्रेस ने सुक्खू सरकार को सौंपा प्रस्ताव

Fri, 20 Oct 2023 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Oct 2023 11:41 AM IST
सार

कांग्रेस ने देश में जातीय आधारित जनगणना करने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन
Caste Based Census in Himachal Pradesh Congress gave proposal to Sukhu Government
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जातीय आधारित जनगणना कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने सुक्खू सरकार को प्रस्ताव सौंपा है। पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने देश में जातीय आधारित जनगणना करने के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों में इस जनगणना का फैसला लिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने जातीय जनगणना का समर्थन किया है।
विज्ञापन


विभाग की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में जातीय जनगणना करने का फैसला लिया गया है। विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बाबत प्रस्ताव सौंप दिया गया है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने बताया कि जातीय जनगणना किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed