फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cash withdrawn from wife's account, then bought chitta, revealed in investigation of 2023 case

Shimla: पत्नी के खाते से निकाली नकदी, फिर खरीदा चिट्टा, 2023 के मामले की जांच में खुलासा

Mon, 24 Feb 2025 10:44 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 10:44 AM IST
सार

शिमला में चिट्टा तस्करी के आरोप में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Cash withdrawn from wife's account, then bought chitta, revealed in investigation of 2023 case
हिमाचल में चिट्टा बना मुसीबत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करी के आरोप में जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। चिट्टा खरीदने के लिए युवक ने पहले अपनी पत्नी के खाते से 4 हजार रुपये निकाले और बाद में पंचकूला में एक कपड़ा व्यापारी को 28 हजार रुपये देकर 13.64 ग्राम चिट्टा खरीदा। उसके बाद घूमने के लिए शिमला पहुंच गए। राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना में साल 2023 में पंजीकृत मामले में यह खुलासा हुआ है। 13 जुलाई को पुलिस की एक टीम ने मैहली क्षेत्र में एक कार में सवार चालक कुलदीप ठाकुर, सौरव चौहान और गौरव चौहान के कब्जे से 13.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान हुआ ये बड़ा खुलासा
पुलिस जांच के दौरान आरोपियों ने शमी के नाम का खुलासा किया था। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि यह प्रतिबंधित पदार्थ पंचकूला में आरोपी शमी कुमार से खरीदा था, जो टेलीग्राम मोबाइल एप के माध्यम से उनके संपर्क में आया था। जांच के मुताबिक आरोपी शमी की ओर से जारी किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से आरोपी कुलदीप अपनी पत्नी के खाते से पैसे ट्रांसफर करता था। उसके बाद चंडीगढ़ क्षेत्र के जीरकपुर से प्रतिबंधित पदार्थ की डिलीवरी लेता था। उसने 24,000 रुपये नकद एकत्र किए और फिर 28,000 रुपये का भुगतान करके प्रतिबंधित सामान खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

55 लाख रुपये के लेन-देन की बात सामने आई
यहां तक कि उस दिन कुलदीप ने अपनी पत्नी के खाते से 4,000 रुपये निकाले। हैरत की बात है कि आरोपी शमी के टेलीग्राम खाते में कुलदीप का मोबाइल नंबर नहीं था। 25 जनवरी को जांच टीम रिवर डेल अपार्टमेंट, जीरकपुर में शमी कुमार का पता लगाने में कामयाब रही। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर शिमला ले आई। जांच में उसके नाम पर दो बैंक खाते मिले हैं। करीब 55 लाख रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है। 

विज्ञापन

आरोपी की जमानत याचिका खारिज
जिला अदालत ने एनडीपीएस के मामले में पंजाब के एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जिला एसएएस नगर (मोहाली) के जीरकपुर निवासी आरोपी शमी कुमार को जमानत पर रिहा करने से इन्कार किया है। जांच टीम ने आरोपी को चिट्टे तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो महीने से न्यायिक हिरासत पर कैधू जेल में है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को जमानत पर रिहा करना न्याय के हित में नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed