फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Case on former Deputy Solicitor over Statement against BJP state president Satpal Satti

सत्ती की जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपए इनाम देने के बयान पर पूर्व उप महाधिवक्ता पर केस  

Wed, 17 Apr 2019 06:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना/रिकांगपिओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना/रिकांगपिओ Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Apr 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
Case on former Deputy Solicitor over Statement against BJP state president Satpal Satti
सतपाल सत्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की जीभ काटकर लाने वाले को दस लाख रुपये इनाम देने का बयान कांग्रेस से जुड़े पूर्व उप महाधिवक्ता विनय शर्मा को महंगा पड़ गया है। ऊना में भाजयुमो शहरी इकाई के अध्यक्ष खामोश जैतक की शिकायत पर पुलिस ने विनय के खिलाफ धारा 500, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस सरकार में उप महाधिवक्ता रहे विनय ने सोशल मीडिया पर बीते दिन यह पोस्ट डाली थी। उधर, किन्नौर जिले के रिकांगपिओ, भावानगर और पूह थानों में भी भाजयुमो ने विनय शर्मा के खिलाफ शिकायतें दी हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने शिकायत में कहा कि यह शर्मनाक है कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेता निचले स्तर तक जा रहे हैं। ठाकुर ने इस पर आईपीसी, आईटी एक्ट, निर्वाचन और अन्य कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed