फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Case filed against guest house operator for not giving details of tourist from Taiwan

ताइवान से आए पर्यटक की डिटेल न देने पर गेस्ट हाउस संचालक पर मामला दर्ज

Thu, 19 Mar 2020 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/नेरचौक (मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/नेरचौक (मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against guest house operator for not giving details of tourist from Taiwan
सांकेतिक तस्वीर

ताइवान से आए पर्यटक की जानकारी न देने पर मैक्लोडगंज पुलिस थाने में गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ धारा-14 (सी) विदेशी एक्ट-1946 के तहत केस दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। 15 मार्च को भी मैक्लोडगंज पुलिस थाने में तिब्बत की संस्था के निदेशक पर अमेरिका के पर्यटक की जानकारी न देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम ने सहायक उप निरीक्षक बच्चन सिंह की अगुवाई में धर्मकोट में एक गेस्ट हाउस की चेकिंग की। वहां गेस्ट हाउस में ताइवान के जिन सॉग शेन पर्यटक मिला, जिसका गेस्ट हाउस संचालक  फार्म ‘सी’ पेश नहीं कर सका। जिस पर गेस्ट हाउस संचालक लोकेंद्र शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

नेगेटिव पाई गई सैलानी की रिपोर्ट

 गत दिनों लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में संदिग्ध सैलानी को भर्ती करवाकर सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। यहां से रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। मेडिकल कॉलेज के मेडिकल ऑफिसर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना की आशंका के चलते सैलानी का टेस्ट जांच के लिए भेजा था।

जो वहां रिसर्च करने के बाद नेगेटिव पाया गया है। हालांकि, इस टेस्ट स्कोर को पुणे भी भेजा जा रहा है। यहां से सप्ताह बाद रिपोर्ट मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोग इस बीमारी से न घबराएं। केवल बचाव ही इसका सही उपचार है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed