Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Case against the trustees of Himalayan Brahmo Samaj temple

Shimla News: हिमालयन ब्रह्मो समाज मंदिर के ट्रस्टियों के खिलाफ केस

Tue, 26 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case against the trustees of Himalayan Brahmo Samaj temple
खास
विज्ञापन


भारतीय पंजीकरण अधिनियम के उल्लंघन के लगे हैं आरोप, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
निजी होटल को जमीन बेचने के मामले भी हो रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय पंजीकरण अधिनियम का उल्लंघन करके ट्रस्ट बनाने पर पुलिस ने हिमालयन ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट के तीन ट्रस्टियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तत्कालीन उपायुक्त शिमला की ओर से मिले पत्र के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने हिमालयन ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विशाल शर्मा, धर्मपाल और मेलाराम संगरोली ट्रस्टी एवं संयुक्त सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पत्र में तत्कालीन उपायुक्त ने बताया था कि जब उन्होंने मुकद्दमा नंबर 17/23 हिमालयन ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार की जांच की तो पाया गया कि भारतीय पंजीकरण अधिनियम का उल्लंघन करके हिमालयन ब्रह्मो समाज मंदिर ट्रस्ट बनाया है। अब मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब रामकृष्ण मंदिर आश्रम में 16 नवंबर को हिमालयन ब्रह्मो समाज के अनुयायी पहुंचे। इस दौरान देर रात को दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरों, गमलों और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों समेत 7 लोगों को चोटें आई थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में चार एफआईआर दर्ज की हैं और इसमें सीसीटीवी फुटेज तथा मौके पर की गई वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले में कई लोगों को नामजद कर चुकी है। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि आखिरकार ट्रस्ट की 25 बिस्वा जमीन निजी होटल को किन नियमों के तहत बेची गई और रामकृष्ण मिशन को ब्रह्म समाज ने गिफ्ट डीड किस आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व डीसी की कार्रवाई एकतरफा : महिंदर
ब्रह्मो समाज के ट्रस्टी महिंदर कुमार ने बताया कि पूर्व डीसी की ओर से जो फाइंडिंग रिपोर्ट है, वह एकतरफा है। इसमें विशाल शर्मा और उनके साथियों को सुना ही नहीं गया है। इस रिपोर्ट में एसपी शिमला की फाइंडिंग रिपोर्ट आनी थी, लेकिन उसका इंतजार न करते हुए एकतरफा कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट बनाई गई। रिपोर्ट को संशोधित करने का आवेदन भी किया था लेकिन उस पर कोई विचार नहीं किया गया। महिंदर कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल 2015 को जिला न्यायालय ने एससी सूरी और रामकृष्ण मिशन को हिमालयन ब्रह्मो समाज की संपत्ति में हस्तक्षेप करने की पाबंदी लगाई थी। पूर्व डीसी के आदेश जिला न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। इसको लेकर बीते शुक्रवार को विशाल शर्मा और ब्रह्म समाज के अन्य ट्रस्टियों ने पूर्व डीसी शिमला को नोटिस भी भेज दिया और इसकी प्रतियां मुख्य सचिव और राजस्व सचिव को भेज दी हैं। ब्रह्मो समाज के महासचिव विशाल शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों ने उपासना कर रहे ब्रह्मो समाज के लोगों पर पथराव किया था। ट्रस्टी मेला राम संगरोली ने कहा कि हमले में दोषी सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article