फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case against BJP leader in abusive comment on Rahul Gandhi in shimla

राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा नेता पर केस

Sat, 22 Dec 2018 09:38 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 22 Dec 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
case against BJP leader in abusive comment on Rahul Gandhi in shimla

भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने इस बाबत शिकायत दी है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के प्रचार प्रसार अभियान समिति के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह नेगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष मनीष की तरफ से दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता ने राहुल गांधी के शिमला दौरे को लेकर घटिया टिप्पणी सोशल मीडिया पर की है।  शिकायत दर्ज करवाने देर शाम पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को इससे संबंधित प्रमाण भी सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न की कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

case against BJP leader in abusive comment on Rahul Gandhi in shimla

डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का आरोप है भाजपा के रणबीर सिंह ने उनके राष्ट्रीय नेता पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की है।

इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ए और 505 के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस इसकी जांच करेगी। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता ने वरिष्ठ नेताओं को चिन्हित कर घटिया टिप्पणी कर रिश्तों को कलंकित करने का काम किया है।

यह भाजपा की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। युवा कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है और टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि इस मामले को लेकर जल्द कार्रवाई न की तो युवा कांग्रेस 27 दिसंबर को पुलिस प्रशासन का घेराव करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed