फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cars of opposition to congress Ambedkar had lost: Bihari

कांग्रेस के विरोध के कारण हारे थे आंबेडकर : बिहारी

Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
cars of opposition to congress
Ambedkar had lost: Bihari
हिंदू महासभा ने दिलाई थी पुणे से जीत
विज्ञापन

आंबेडकर संरक्षक, कांग्रेस संविधान की भक्षक : नंदा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे पंचायत बलोग, दोपहर बाद 2 बजे पंचायत दरभोग और शाम 4 बजे पंचायत दहना में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने की। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा डॉ. आंबेडकर को राजनीति से बाहर रखने का प्रयास किया। डॉ. आंबेडकर को संविधान सभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध के कारण हार का सामना करना पड़ा। बंगाल से जोगेंद्रनाथ मंडल के समर्थन से वह चुने गए लेकिन कांग्रेस ने बारीसाल, जेसोर-खुलना और फरीदपुर जैसे क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिए जाने के बाद उन्हें दोबारा चुनाव लड़ना पड़ा। हिंदू महासभा नेता एमआर जयकर ने पुणे सीट खाली की जिससे डॉ. आंबेडकर संविधान निर्माण में दोबारा अपनी भूमिका निभा सके।
विज्ञापन

पंडित नेहरू ने एडविना माउंटबेटन को लिखे एक पत्र में यह गर्व से बताया था कि उन्होंने कैसे डॉ. आंबेडकर को संसद में चुने जाने से रोकने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर का हमेशा अपमान किया। आंबेडकर संविधान के संरक्षक रहे जबकि कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई। वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर भूमि का ईमानदारी से प्रयोग होता तो मुस्लिम समाज के युवाओं को पंक्चर नहीं लगाने पड़ते। नंदा ने कहा कि कांग्रेस को आंबेडकर जी की याद तभी आती है जब उनको वोट चाहिए होते हैं। कार्यक्रम में नंदराम कश्यप, कंगना धीमान, संतोष शर्मा और अमर सिंह कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article