फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Carrying apples on the back, all the earnings of the orchardist were spent

Apple Season: पीठ पर सेब की ढुलाई, खप गई बागवानों की सारी कमाई

Sun, 24 Sep 2023 11:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 11:38 AM IST
सार

प्रदेश के जिला कुल्लू के बागवानों के लिए इस बार बरसात नुकसान पहुंचाने वाली रही। भूस्खलन से सड़कों के बंद होने के कारण बागवानों को सेब मजदूरों से ढुलवाना पड़ा। 

विज्ञापन
Carrying apples on the back, all the earnings of the orchardist were spent
पीठ पर सेब की ढुलाई - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बागवानों के लिए इस बार बरसात नुकसान पहुंचाने वाली रही। भूस्खलन से सड़कों के बंद होने के कारण बागवानों को सेब मजदूरों से ढुलवाना पड़ा। जहां एक पेटी का किराया पांच रुपये लगता था वहीं पीठ पर ढुलाई के लिए 100 रुपये अदा करने पड़े। 

विज्ञापन


मुख्य सड़क पर सेब को पहुंचाकर वाहनों में मंडियों तक ले जाया गया। उसका किराया अलग से। भारी बरसात होने के कारण सेब का आकार और रंग नहीं बन पाया। इस कारण मंडियों में सेब के दाम नहीं मिल पाए। कई बागवानों को सेब की लागत तक नहीं मिल पाई, उल्टा अपनी जेब से धनराशि खर्च करनी पड़ी।
विज्ञापन


जिले की रघुपुरघाटी के बागवानों के लिए ढाई महीने बाद भी सड़कें नहीं खुल पाई है। इससे सेब की पेटियों को पीठ पर उठाकर मंडियों तक पहुंचाना पड़ रहा है। दुर्गम इलाकों की सड़कों के दुरुस्त न होने से बागवानों को सबसे अधिक खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की बंजार की तीन कोठी, तीर्थन, सैंज के अलावा बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के बागवान पीठ पर सेब की पेटियां को उठाकर तक सड़कों तक पहुंचाने को मजबूर हैं। सड़कें दुरुस्त होतीं तो एक पेटी को किराया पांच रुपये तक देना पड़ता। पीठ पर ढोने के लिए एक पेटी का भाड़ा 20 गुना अधिक यानी 100 रुपये देना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed