फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   carrom board playing and music facility in old age day care centers in himachal pradesh

अब डे केयर सेंटर में संगीत के साथ कैरमबोर्ड भी खेल सकेंगे बुजुर्ग

Wed, 21 Nov 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 21 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
carrom board playing and music facility in old age day care centers in himachal pradesh

बुजुर्ग अब डे केयर सेंटरों (दिवस देखभाल केंद्र) में मात्र अखबार पढ़कर ही अपना दिन नहीं गुजारेंगे बल्कि कैरमबोर्ड का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके अलावा इन सेंटरों में बुजुर्गों के लिए वाचनालय, टेलीविजन और संगीत सुनने की सुविधा भी मिलेगी। इन सुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए शहरी विकास विभाग ने सूबे के सभी शहरी निकायों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए शहरी विकास विभाग के निदेशक आरके प्रुथी ने बताया कि प्रदेश के सभी डे केयर सेंटरों में बुजुर्गों के लिए विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाने की हिदायत शहरी निकायों को दी गईं हैं। सभी डे केयर सेंटरों में जल्द कैरमबोर्ड, टेलीविजन और संगीत सुनने आदि की व्यवस्था की जाएगी।  
विज्ञापन


सूबे में 32 डे केयर सेंटर 
सूबे के नौ जिलों में 32 डे केयर सेंटर चल रहे हैं। जहां पर बुजुर्ग दिन में आकर अपना समय गुजारते हैं। अभी तक डे केयर सेंटरों में अखबार पढ़ने की ही सुविधा है, लेकिन अब जल्द ही टीवी, संगीत सुनने और कैरमबोर्ड खेलने जैसी सुविधाएं भी बुजुर्गों को मिलेंगी। शहरी निकाय डे केयर सेंटर संचालकों के साथ मिलकर बुजुर्गों के लिए उपरोक्त सुविधा मुहैया करवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed