{"_id":"ca64b6aff0277da3a63647ce2befd620","slug":"carpeting-of-roads-by-pwd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से टूटी सड़कों पर पैच वर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से टूटी सड़कों पर पैच वर्क शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में शहर की टूटी सड़कों और उखड़ी टारिंग की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। सर्कुलर रोड और लोक निर्माण विभाग के डिवीजन एक के तहत आने वाली सड़कों में सोलिंग का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर पैच वर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बरसात में सबसे अधिक सर्कुलर रोड की छोटा शिमला से बालूगंज तक की मुख्य सड़क खराब हुई है। इस सड़क पर पैच वर्क जोरों से चल रहा है। मौसम खुलने और पैच लगाने के लिए उपयुक्त बने तापमान को देखते हुए विभाग ने छोटा शिमला से टॉलैंड तक की सड़क में पैच लगाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
रविवार को बालूगंज क्रॉसिंग से पुराने बस अड्डे तक पैच लगाने का काम किया गया। लक्कड़ बाजार से संजौली तक की सड़क में बने गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि बरसात लंबी होने से सड़कों में इस बार ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इस पर विभाग ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और पैच लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन में बालूगंज क्रॉसिंग से लेकर छोटा शिमला तक की मुख्य सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लक्कड़ बाजार की ओर से संजौली तक पैच लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।