फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Career building tips for students

Shimla News: विद्यार्थियों को दिए कॅरिअर बनाने के टिप्स

Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Career building tips for students
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के जैव विज्ञान विभाग में सोमवार को स्नातकोत्तर एमएससी विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इसमें आईएएस अधिकारी संदीप कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कॅरिअर की योजना बनाने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और भविष्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों से अवगत करवाना और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देना था। संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि करियर में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, मेहनत और समर्पण जरूरी है। विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर ठाकुर सहित विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संदीप कुमार का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article