{"_id":"6945656fcb0e1af4ba01dc75","slug":"care-of-trees-by-womens-shimla-news-c-19-sml1002-649836-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर की 15 महिलाएं 600 पेड़ों की करेंगी देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर की 15 महिलाएं 600 पेड़ों की करेंगी देखभाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल ने जैकेट व आईकार्ड किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर की स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं को इसका जिम्मा सौंपा गया है। ये महिलाएं चमियाना, गोल पहाड़ी और कनलोग में लगाए गए 600 पेड़ों की देखभाल करेंगी। टाउन हाल स्थित महापौर कार्यालय में सभी महिलाओं को मौके पर बुलाया गया। यहां पर महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने पेड़ों की देखभाल करने वाली सभी महिलाओं को जैकेट व आईकार्ड जारी किए। महापौर ने कहा कि अम्रत मिशन और एनयूएलएम के तहत एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत सभी महिलाएं छह महीनों तक इनकी देखभाल करेंगी। महापौर ने बताया कि चयनित स्थानों पर काम करने में किसी तरह की परेशानी न आए इसलिए इन्हें अलग से आईकार्ड व जैकेट जारी किए गए हैं। महिलाएं पेड़ों से खरपतवार निकालने, पानी देने और पेड़ों को नष्ट होने से बचाने का काम करेंगी। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि महिलाओं को जिम्मेदारी और आत्मसम्मान के साथ जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, पार्षद आलोक पठानिया, मीनू चौहान, सिटी मिशन मैनेजर डे एनयूएलएम देशराज शर्मा और शुभम सेवाल मौजूद रहे।