{"_id":"5d56b4c08ebc3e89823a3c04","slug":"car-swept-away-due-to-sudden-debris-in-the-ravine-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आए मलबे की चपेट में आने से खड्ड में बह गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आए मलबे की चपेट में आने से खड्ड में बह गई कार
Fri, 16 Aug 2019 07:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
रेणुकाजी-सतौन सड़क पर एक कार अचानक आए भारी मलबे की चपेट में आने से खड्ड में बह गई। गनीमत यह रही कि कार सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सतौन से एक किमी दूरी पर एक कार (यूके 07एजेड-4365) अचानक टिक्कर खड्ड में आए भारी मलबे की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
हालांकि, टिक्कर खड्ड में लोक निर्माण विभाग का डोजर सड़क को बहाल करने के लिए 24 घंटे तैनात रखा गया है। शुक्रवार को सतौन से रेणुका की ओर कार में जा रहा उत्तराखंड का एक परिवार लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की चेतावनी के बाद भी सड़क पार करने लगा। इस बीच सड़क पर खड्ड के दलदल के साथ कार 300 फीट नीचे गिरि नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
भारी दलदल के बीच फंसी कार गिरि नदी के समीप फंस गई। कार सवार चारों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कार में सुधीर कुमार पुत्र सुखदास, अनीता राज पत्नी सुधीर, दुर्गेश व सलोचना के अलावा दो बच्चे सुधांशु व श्रुति निवासी अजबपुर, डांडा, हरिद्वार (देहरादून) सवार थे। उधर, राजबन चौकी प्रभारी एएसआई रवि कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार को रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन