फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car plunges into gorge two died.

जीप 400 फीट खाई में गिरी, दो की मौत

Mon, 20 Oct 2014 06:57 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
car plunges into gorge two died.

शिलाई के रोनहाट-हरिपुरधार मार्ग पर जरवा गांव के समीप एक बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने हादसे के शिकार दोनों लोगों को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचपी08- 0755 नवंर की एक जीप सोमवार सुबह 11.30 बजे नेरवा से हरिपुरधार की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


जरवा गांव से कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो कैंपर सड़क से लगभग 400 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय बोलेरो कैंपर में कुल चार लोग सवार थे। इनमें नेरवा (शिमला) निवासी (24) वर्षीय किशन एवं विकासनगर (उत्तराखंड) निवासी अफजल (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दो लोग गंभीर रूप से घायल

car plunges into gorge two died.

डाहर निवासी अनिल कुमार (30) और इसी गांव के अमर सिंह (42) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सोलन एवं सोलन से पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। हादसे के शिकार दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल भेजा गया।

शिलाई के एसएचओ रामचंद ने बताया कि बोलेरो कैंपर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले की छानबीन की जा रही है। एसडीएम शिलाई रविंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों लोगों को 10-10 हजार रुपये एवं घायलों को भी फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

कार और ट्रक की टक्कर में चालक की मौत

car plunges into gorge two died.

देहरादून-नाहन एनएच-72 मार्ग पर एक स्विफ्ट कार खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक और कार के बीच फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार देर रात को एचपी-17ए 9296 स्विफ्ट कार नाहन से पांवटा की तरफ आ रही थी। रैनबैक्सी चौक के समीप कार चालक नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क के बाहर जाकर दूर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार चालक गुरदेव सिंह(30) पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम बागना जिला सिरमौर की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि बड़ी मशक्कत के बाद पांवटा पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने शव बाहर निकाला। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में स्विफ्ट कार चालक गुरदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed