फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car of a family returning from a wedding ceremony falls into a 60 meter deep drain, one dead; seven injured

Chamba: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार 60 मीटर गहरे नाले में गिरी, एक की मौत; छह घायल

Mon, 21 Apr 2025 05:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Apr 2025 05:28 PM IST
सार

चंबा जिले में शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, छह अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car of a family returning from a wedding ceremony falls into a 60 meter deep drain, one dead; seven injured
चंबा में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के चंबा में शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि, छह अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गुरध्यान (80) पुत्र माधो राम गांव गुमरियाडू डाकघर कंदला तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। हादसे में संजू कुमार (45) पुत्र नौरंग, अनुराधा (37) पत्नी संजू, घिंद्र सिंह (47) पुत्र नौरंग, विद्या देवी (45) पत्नी घिंदर सिंह, परमेश कुमार (13) पुत्र संजू और आयुष कुमार (7) पुत्र संजू सभी निवासी गांव गुमरियाडू डाकघर कंडला, तहसील और जिला चंबा घायल हुए हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाने पर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात संजू अपने परिवार के साथ गांव पलेई से शादी समारोह में भाग लेकर कार में सवार होकर चंबा आ रहा था। जब वह पुखरी के पास पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 60 मीटर नीचे नाले में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को नाले से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने गुरध्यान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। सोमवार को पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि छह अन्य घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed