{"_id":"6af47957f360c3cd09048091","slug":"the-district-level-youth-festival-will-commence-on-november-15-shimla-news-c-19-sml1002-818596-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिला स्तरीय युवा उत्सव का \n15 नवंबर को होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिला स्तरीय युवा उत्सव का 15 नवंबर को होगा आगाज
विज्ञापन
युवाओं को मिलेगा प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका
प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय शिमला की ओर से 15 नवंबर उत्सव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे कालीबाड़ी मंदिर द मॉल शिमला में प्रस्तावित है। खेल विभाग के अनुसार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 एवं राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 के तहत इस गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह का भी शुभारंभ होता है। जिला स्तरीय युवा उत्सव के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। विभाग के अनुसार प्रतिभागियों की आयु 17 अगस्त तक 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पिछले वर्ष सांस्कृतिक श्रेणी में भाग ले चुके युवा इस वर्ष की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। इच्छुक सभी युवाओं के लिए माई भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ब्यूरो