फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car hit bike at nahan, couple injured with three months old baby.

कार ने कुचल डाली टांगें, फिर भी मां ने सीने से लगाए रखा मासूम, बचाई जान

Wed, 10 Aug 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 10 Aug 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
Car hit bike at nahan, couple injured with three months old baby.
हादसे में घायल बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

तेज रफ्तार वेगनार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार बाइक सवार दंपति को कुचलते हुए आगे निकल गई लेकिन घायल मां ने बच्चे को बांहों में समेटे रखा। इससे बच्चे की जान बच गई। मामला हिमाचल के नाहन का है।

विज्ञापन


यहां बोहलियों के समीप हुए सड़क हादसे में दंपति समेत एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साइकिल पर दंपति अपने तीन माह के बेटे को लेकर बोहलियों पुलिया से पांवटा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रही वैगनार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति अपने बच्चे समेत बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गए। चंद सेकेंड में ही कार तीनों के ऊपर से गुजरती हुई कुछ दूरी पर जाकर रुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरने के बाद भी मां ने नहीं छोड़ा बच्चा

Car hit bike at nahan, couple injured with three months old baby.
हादसे में घायल महिला। कार से कुचलने के बावजूद महिला ने बच्चे को अपनी बांहों में समेटे रखा। - फोटो : अमर उजाला

108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही पंचायत के उप प्रधान ने तीनों घायलों को अपनी निजी कार से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीन माह के बच्चे को सिर पर चोटें आई हैं। जबकि दंपति को टांगों में गंभीर चोटें हैं।

घायलों की शिनाख्त तेजवीर व कविता के तौर पर की गई है। जबकि तीन महीने के बच्चे की पहचान केशव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति अपने बच्चे को इंजेक्शन लगवाने के बाद घर लौट रहे थे।

गाड़ी से बाइक को टक्कर लगने के बाद भी कविता ने अपने बच्चे को नहीं छोड़ा। तीनों के ऊपर से गाड़ी गुजरने के बाद कविता ने बच्चों को अपनी बांहों में समेटे रखा। गाड़ी से सिर्फ बच्चे के सिर पर चोट आई है।

उधर, इस एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दंपति समेत बच्चे का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed