{"_id":"63329a7a7637a02bd7118979","slug":"car-fell-into-sutlej-river-on-brau-samaj-road-driver-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: वजीर बावड़ी के समीप सतलुज नदी में गिरी कार, चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: वजीर बावड़ी के समीप सतलुज नदी में गिरी कार, चालक लापता
Tue, 27 Sep 2022 05:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Sep 2022 05:10 PM IST
सार
वजीर बावड़ी-समेज मार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई। हादसे के वक्त कार में केवल चालक ही सवार था।
विज्ञापन
सतलुज नदी में गिरी कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की निरमंड तहसील के वजीर बावड़ी-समेज मार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई। हादसे के वक्त कार में केवल चालक ही सवार था। चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता चालक और कार की तलाश करने में एनडीआरएफ, प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना ब्रौ के तहत वजीर बावड़ी-समेज सड़क पर गोसाई एडिट के पास मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे कार एचपी 35-7438 से चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार सतलुज नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
कार चालक ब्रौ से निरमंड की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मार्ग से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस थाना ब्रौ को दी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और परिजनों को सूचित किया। कार चालक राज कुमार पुत्र ढोहलू राम, गांव मलीधार, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन ने चालक की तलाश करने के लिए ज्यूरी से एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया है। प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस और लोग सतलुज नदी किनारे लापता चालक और वाहन की तलाश कर रहे हैं। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने पुष्टि की है। कहा कि अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। चालक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और गोताखोरों को बुलाया गया है। क्रेन को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन