फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car fell into deep gorge in saraj mandi himachal, two died

Mandi Accident: बालीचौकी के थाटा में कार गिरी, आप नेता समेत दो की मौत

Thu, 27 Apr 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 10:27 PM IST
सार

मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी के थाटा पंचायत की शिधारी में गुरुवार शाम कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें आम आदमी पार्टी सराज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Car fell into deep gorge in saraj mandi himachal, two died
सराज क्षेत्र में कार हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी के थाटा पंचायत की शिधारी में गुरुवार शाम कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें आम आदमी पार्टी सराज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की भी मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य घायल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम को तीनों लोग बालीचौकी से अपने घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार शिधारी में पहुंची तो यह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इसके चलते कार में सवार तीनों लोग करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरे। इसमें जितेंद्र कुमार पुत्र किशन चंद गांव शिधारी, तहसील बालीचौकी और छाजे राम पुत्र चुन्नीलाल गांव शिधारी की मौत मौके पर ही मौत हो। इसके अलावा लोकेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह घायल हो गया है। लोगों को जैसे दुर्घटना का पता चला तो वे आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। लोग ने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी लाए। यहां पर दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसआई बृजभूषण शर्मा ने बताया कि आल्टो कार एचपी 32ए 7746 दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चांबी में कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल
 बीएसएल कॉलोनी थाना के तहत चांबी क्षेत्र में कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस कारण बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद एक व्यक्ति कार (एचपी31बी-9720) में सवार होकर जयदेवी से धनोटू की ओर आ रहा था। इस दौरान धनोटू से जयदेवी की ओर जा रहे बाइक सवार की चांबी के पास कार से टक्कर हो गई। इस कारण दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि बीएसएल पुलिस थाना की टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed