फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car bike clashed one died in una.

कार बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की मौत

Tue, 24 Feb 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
car bike clashed one died in una.

ऊना के गांव नैहरियां में कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दर्दनाक हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


उसे अंब अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल युवक का उपचार जारी है। मृतक युवक की पहचान गौरव ठाकुर पुत्र सुभाष चंद निवासी मुबारिकपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मुबारिकपुर निवासी गौरव ठाकुर अपने दोस्त सुनील के साथ मंगलवार दोपहर अंब से नैहरियां की ओर जा रहा था। इसी दौरान नैहरियां के पास पहुंचने पर सामने से आ रही पंजाब नंबर की एक कार से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गौरव ठाकुर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

वहीं घायल युवक को फौरन अंब अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed